Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Landslide: सिरमौर में नेशनल हाइवे पर भूस्खलन, तीन घंटे तक जाम रहा ट्रैफिक; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 04:33 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में आपदा से संकट बढ़ गया है। अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है वहीं बाढ़ में बहे लोगों की तलाश जारी है। शनिवार दोपहर सिरमौर के पांवटा साहिब ...और पढ़ें

    भारी भूस्खलन से पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा एनएच 707 सतौन में तीन घंटे रहा बंद (प्रतीकात्मक चित्र)
    भारी भूस्खलन से पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा एनएच 707 सतौन में तीन घंटे रहा बंद (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. भारी भूस्खलन से पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा एनएच जाम
    2. तीन घंटे तक अधर में फंसे रहे यात्री
    3. लोगों ने अवैज्ञानिक तरीके से खुदाई के लगाए आरोप

    जागरण संवाददाता,नाहन। जिला सिरमौर का पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर शनिवार दोपहर बाद डेढ़ बजे के आसपास भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया है। सतौन के पास अवरूद्ध हुए एनएच से तीन घंटे तक लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    मिट्टी हटाने के लिए लगाई गई मशीनें

    सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं, हालांकि एनएच को बहाल करने के लिए तीन बजे के आसपास मशीन लगाई गई। जिसके बाद 4:30 बजे के करीब सड़क को बहाल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सतौन से एक किलोमीटर आगे कई पेड़ और मिट्टी का ढेर खिसकते हुए सड़क पर आ गिरे। इससे सड़क को भारी नुकसान हुआ है।

    सड़क किनारे लगे पैरापिट भी भूस्खलन की चपेट में आ गए। सड़क बंद होने की सूचना निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी मौके पर भेजी गई। बता दें कि पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा एनएच का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप

    इससे पहले भी ये सड़क कई बार भूस्खलन के बंद हो चुकी है। इस एनएच पर जगह-जगह लैंड स्लाइड जोन बने हुए हैं। यहां सड़क के निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों पर कई बार स्थानीय लोग अवैज्ञानिक तरीके से खुदाई के आरोप लगा चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से तबाही, बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत; 128 सड़कें बंद