यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: आज राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम सुक्खू, विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में करेंगे प्रचार
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार दोपहर बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानप ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नाहन। CM Sukhu in Rajgarh: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनने के बाद पहली बार हिमाचल निर्माता डॉ. वाइएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद के राजगढ़ में शुक्रवार को पहुंचेंगे।
विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में करेंगे जनसभा
राजगढ़ में मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को राजगढ़ में होने वाली रैली के लिए जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर भीड़ जुटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वही प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी कश्यप भी रैली में भीड़ जुटाने के लिए काम कर रही हैं।
विधानसभा चुनाव में रीना कश्यप को मिले थे 21215 वोट
आचार संहिता लागू होने के कारण सीएम कोई घोषणा तो नहीं कर सकते, मगर पच्छाद की जनता को आश्वासन जरूर दे सकते हैं।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21215 वोट पड़े थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 व निर्दलीय गंगूराम मुसाफिर को 13187 वोट मिले थे।