विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश: नाहन की जनता को 16.62 करोड़ की लागत से बना पुल समर्पित, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया लोकार्पण

Published: Sat, 06 Jan 2024 02:31 PM (IST)

Himachal Pradesh मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के शंभूवाला में 16.62 करोड़ की लागत से बने पुल ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश: नाहन की जनता को 16.62 करोड़ की लागत से बना पुल समर्पित
हिमाचल प्रदेश: नाहन की जनता को 16.62 करोड़ की लागत से बना पुल समर्पित

HighLights

  1. नाहन में आज आपदा पीड़ितों को चेक बांटेंगे सुक्खू
  2. मुख्यमंत्री अगस्त में आई आपदा के पीड़ितों को सहायता राशि के चेक भी बांटेंगे।

जागरण संवाददाता, नाहन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार यानी आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री से करीब 216 करोड़ रुपये से अधिक की उद्घाटन व शिलान्यास योजना की तैयारी कर ली है। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुख्यमंत्री अगस्त में आई आपदा के पीड़ितों को सहायता राशि के चेक भी बांटेंगे।

इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी होंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के शंभूवाला में 16.62 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के गाड़ा बुडी में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया। इस बीच नाहन के विधायक भी मौजूद रहे।

27 मीटर पुल का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नाहन में गुरुद्वारा शंभुवाला-कून सड़क पर मारकंडा नदी पर बने 80 मीटर और 27.60 मीटर लंबे पुल और मेडिकल कॉलेज नाहन में आवासीय भवन टाइप-थ्री का उद्घाटन किया। इसके साथ मल निकासी योजना नाहन, एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत नाहन व पांवटा साहिब खंड में बनने वाली सिंचाई योजनाओं, जमटा में पेयजल योजना, सिंचाई योजना गाड्डा भुड्डी और मारकंडा नदी पर चैक डेम, कालाअंब में बनने वाली विभिन्न सिंचाई योजनाओं के संवर्धन, सुरला के चासी में वर्षा जल संचयन संरचना निर्माण, कठाना में पताहर खड्ड पर चैक डेम, मेडिकल कालेज नाहन में छात्रावास भवन और कांशीवाला में चूजा उत्पादन केंद्र भवन का शिलान्यास करेंगे।

हॉस्टल कमरों के लिए जारी किया बजट

मेडिकल कालेज नाहन से एमबीबीएस कर चुके प्रशिक्षु चिकित्सकों को भविष्य में हास्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. नवीन गुप्ता ने बताया कि कालेज परिसर में बनने वाले इंटर्न हॉस्टल के 120 कमरों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 14.65 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Himachal: पटवारी देंगे रसीद, मोबाइल पर आएगा मैसेज; अब राजस्व विभाग में शुल्क का भुगतान होगा ऑनलाइन

यह भी पढ़ें- HP High Court: डीजीपी संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा के ट्रांसफर मामले में हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।