Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Rain: हिमाचल में रातभर भारी बारिश, नालागढ़-पिंजौर फाेरलेन पर जलभराव में डूबे वाहन; घंटों जाम में फंसे

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 11:38 AM (IST)

    Himachal Pradesh Rain हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सोलन जिले के नालागढ़-पिंजौर फोरलेन मार्ग पर जलभराव हो गया जिससे लंबा जाम लग गया। नालागढ़-पि ...और पढ़ें

    भारी बारिश के नालागढ़ पिंजौर फोरलेन पर जलभराव। जागरण
    भारी बारिश के नालागढ़ पिंजौर फोरलेन पर जलभराव। जागरण

    जागरण संवाददाता, नालागढ़। Himachal Pradesh Rain, हिमाचल प्रदेश बीती रात बहुत भारी बारिश हुई है। इस कारण जगह-जगह नुकसान हुआ है। जिला सोलन में भारी बारिश से नालागढ़-पिंजौर फोरलेन मार्ग पर जलभराव हो गया। भारी वर्षा के बाद यह फोरलेन तालाब में तब्दील हो गया।

    सुबह भी पानी भर जाने के कारण सड़क पर एक के बाद एक वाहन फंसते गए। हजारों गाड़ियां घंटों तक जाम में फंसी रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि केवल छोटे वाहन ही नहीं बल्कि बसें और ट्रक भी पानी में फंसने लगे।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बरसात में यह समस्या खड़ी हो जाती है, लेकिन न तो फोरलेन निर्माण कंपनी और न ही प्रशासन स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठा रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क हर बार तालाब का रूप ले लेती है और यातायात पूरी तरह से बाधित हो जाता है।

    सुबह से दोपहर तक जाम में फंसे रहे लोग

    स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और फोरलेन कंपनी को मशीनरी लगाकर फंसे हुए वाहनों को निकालना पड़ा। हालांकि इससे जाम में फंसे यात्रियों को बहुत राहत नहीं मिली। लोग सुबह से दोपहर तक सड़क पर ही फंसे रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal: सितंबर में 136 प्रतिशत अधिक वर्षा, CM सुक्खू ने की समीक्षा बैठक, ...किराया शर्तों में ढील देगी सरकार

    दसोरा माजरा क्षेत्र में भारी बारिश से पुलिया बही

    इसी बीच झाड़माजरी के दसोरा माजरा क्षेत्र में भारी बारिश से पुलिया बह जाने के कारण गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: भूस्खलन से चंबा-पठानकोट एनएच क्षतिग्रस्त, सफर से पहले पढ़ लें जरूरी सूचना; वैकल्पिक मार्ग चुनें