Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पत्नी को पहाड़ी से धकेलने का मामला: पति ने क्यों रची थी साजिश? पुलिस पूछताछ में सामने आया सच

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:06 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सोलन में पत्नी को घुमाने के बहाने लाकर गला रेतकर पहाड़ी से धकेलने के मामले में पति, उसके भाई व दोस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ह ...और पढ़ें

    पत्नी को पहाड़ी से धकेलने के मामले में पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (फोटो एआई से बनाया है)

    पत्नी को पहाड़ी से धकेलने के मामले में पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (फोटो एआई से बनाया है)

    HighLights

    1. पति ने पत्नी को शिमला घुमाने के बहाने लाया।

    2. सोलन में गला रेतकर पहाड़ी से धकेला, गंभीर घायल।

    3. प्रेम संबंध के शक में पति ने रची थी साजिश।

    संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश में घुमाने के बहाने लाकर पत्नी का गला रेतकर पहाड़ी से धकेलने के मामले में अहम खुलासे हुए हैं। पति, उसके भाई व दोस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित दलीप अपने भाई व दोस्त के साथ पत्नी को मारने की योजना बनाकर आए थे। 

    वह शिमला घूमने का बहाना बनाकर आए थे और सोलन पहुंचने से पहले ही उन्होंने महिला को खाई में धक्का दे दिया। इसके पीछे का कारण पत्नी पर शक बताया जा रहा है। दोनों के बीच काफी समय से इसी कारण विवाद चला आ रहा है। आरोपित को पत्नी का कहीं और प्रेम संबंध होने का शक था, इसी संदेह में उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

    मंदिर के पास से खाई में धकेली थी महिला

    पुलिस थाना सदर सोलन क्षेत्र के अंतर्गत पंच परमेश्वर मंदिर के पास महिला को चाकू से गला रेतकर पहाड़ी से धकेल दिया था। ढांक से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे गंभीरावस्था में ही क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भर्ती करवाया गया। वहां से उसे आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां वह अभी उपचाराधीन है।

    वारदात के तुरंत बाद लग गई थी पुलिस को भनक

    11 जुलाई को पुलिस चौकी सपरून में सूचना मिली कि कुछ लोगों ने एक महिला को सड़क से नीचे ढांक में फेंक दिया है। पुलिस चौकी सपरून द्वारा पुलिस थाना सदर सोलन को सूचित किया गया। पुलिस ने पति, उसके भाई व दोस्त को गिरफ्तार किया था।

    यूपी के निवासी हैं तीनों

    तीनों की पहचान मदन कुमार निवासी गांव चौधार्याप फकुरवा डाकघर कतरा बाजार तहसील करनैलगंज जिला गोंडा, दलीप कुमार निवासी गांव सिसवारा डाकघर एवं तहसील नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) व उसके भाई शिवम के तौर पर हुई थी। महिला आरोपित दलीप कुमार की पत्नी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP से हिमाचल घुमाने के बहाने लाकर 100 मीटर गहरी खाई में धकेल दी पत्नी, चाकू से वार भी किए; झाड़ियों ने बचा ली जान