यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: 'राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का गणित हुआ था फेल, आगे भी होगा...'; जयराम ने सुक्खू सरकार पर कसा तंज
Himachal News नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार का गणित फेल ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा ने बनवाए देश में तीन मेडिकल डिवाइस पार्क: जयराम ठाकुर
- फोरलेन भाजपा की सरकार के कारण बनी: जयराम ठाकुर
जागरण संवाददाता, नालागढ़। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में नालागढ़ में सभा को संबोधित किया।
जयराम ने कहा कि आज जो लोग पूछते हैं कि तीन सीटें जीतकर भाजपा सरकार कैसे बना लेगी, यही लोग कहते थे कि भाजपा राज्यसभा का चुनाव कैसे जीत पाएगी और हमें संख्या का गणित बताते थे। तब भी कांग्रेस का गणित फेल हुआ और आगे भी होगा। राजनीति संभावनाओं का खेल है। इसमें उलटफेर होने में अधिक समय नहीं लगता।
कांग्रेस प्रदेश में संस्थानों को कर रही बंद: जयराम ठाकुर
जयराम ने कहा कि नई योजनाएं लाने के बजाय पुरानी योजनाएं बंद और नए संस्थान खोलने के बजाय पुराने चले हुए संस्थानों को बंद करने का काम कांग्रेस प्रदेश में कर रही है। जो सरकार स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बंद करने को अपनी उपलब्धि बता रही हो, उसके मुखिया से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal News: शर्मनाक! शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं के साथ की गंदी हरकत, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज; आरोपी फरार
बीबीएन के विकास का पैसा सरकार ने रोका: नेता प्रतिपक्ष
बीबीएन के विकास का पैसा भी सरकार ने रोक दिया। आज जो भी नालागढ़ में दिखाई दे रहा है कि वह भाजपा की सरकार के दौरान किया गया कार्य है। आज फोरलेन भाजपा की सरकार के कारण है। जब भी भाजपा सत्ता में रही है तो उसने नालागढ़ की इंडस्ट्री को मजबूती देने का काम किया है। देश में तीन मेडिकल डिवाइस पार्क बने तो उसमें से एक पार्क नालागढ़ को मिला, लेकिन कांग्रेस सरकार में आज क्या हाल है सब देख रहे हैं।
उद्योग से जुड़े लोगों को धमकाया जा रहा: जयराम ठाकुर
अपराध का बोलबाला है। उद्योग से जुड़े लोगों को धमकाया जा रहा है। उद्योग पलायन कर रहे हैं और सरकार उन्हें सुरक्षा देने के बजाय माफिया को संरक्षण दे ही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केएल ठाकुर नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा से जूझते रहे हैं। मेरे कार्यकाल में भी वह नालागढ़ के लिए सुविधाओं की मांग करते रहे और उन्हें सरकार की तरफ से हर सहयोग दिया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भगवान जगन्नाथ की 16वीं रथ यात्रा शुरू, राजीव बिंदल भी परिवार सहित हुए शामिल; यहां देखें तस्वीरें
उनकी मांग पर अस्पताल के बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई गई, लेकिन सुक्खू सरकार ने आते ही सभी को डिनोटिफाई कर दिया। अस्पताल को बहाल करने की मांग वह सुक्खू सरकार से करते ही रहे, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। इस मौके पर उनके साथ विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, पूर्व विधायक लखविंदर राणा उपस्थित रहे।