Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: सोलन में बारिश से अब तक 565 करोड़ रूपए का नुकसान, 31 लोगों की मौत; 773 परिवार हुए बेघर

    By Bhupender SinghEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 05:16 PM (IST)

    हिमाचल के सोलन में बारिश से अब तक 565 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ चुका है। वहीं अब तक 31 लोगों की मौत हुई है जबकि 773 परिवार बेघर हुए हैं। नुकसान का आंकड ...और पढ़ें

    सोलन में बारिश से अब तक 565 करोड़ रूपए का नुकसान
    सोलन में बारिश से अब तक 565 करोड़ रूपए का नुकसान

    सोलन, जागरण संवाददाता: सोलन जिला में बारिश से अब तक 565 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ चुका है। अब तक जिला में 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि 773 परिवार बेघर हुए हैं। नुकसान का आंकड़ा जिला में लगातार बढ़ रहा है। सबसे अधिक नुकसान जिला के अर्की व बीबीएन क्षेत्र में हुई है।

    जानकारी के अनुसार जिला में अब तक 15 करोड़ रूपए की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जबकि 5.24 करोड़ रूपए की बागवानी को नुकसान हुआ है। इसके आलावा लोक निर्माण विभाग को अब तक 129 करोड़ रूपए का नुकसान को चुका है। जबकि केंन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को 2.75 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है।

    शिक्षा विभाग को अब तक दस करोड रुपये का नुकसान

    जिले में जल शक्ति विभाग को 127 करोड़ रूपए व बिजली बोर्ड को 10.38 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग को भी अब तक दस करोड रूपए का नुकसान भारी बारिश की वजह से हो चुका है। मत्सस्य विभाग को तीन करोड़ रूपए तथा डिआरडीए को 68 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। वन विभाग को भी करीब एक करोड़ रूपए का नुकसान बारिश की वजह से झेलना पड़ा है।

    सरकार को भेजी गई नुकसान की रिपोर्ट

    नगर निगम सोलन को 3.8 करोड़ रूपए, नगर परिषद परवाण़ु को 6.13 करोड़ रूपए, नगर परिषद बद्दी को 1.75 करोड़ रूपए, नगर परिषद नालागढ़ को 1.43 करोड़ रूपए तथा नगर पंचायत अर्की को 70 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।

    खबरें और भी