विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के नालागढ़ में रिहायशी मकान के बाहर फायरिंग, दो गोलियां गाड़ी में लगीं; आधी रात मची दहशत

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 01:56 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक रिहायशी मकान के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने आधी रात को ...और पढ़ें

नालागढ़ में घर के बाहर फायरिंग की गई। प्रतीकात्मक फोटो

नालागढ़ में घर के बाहर फायरिंग की गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. नालागढ़ के बूटा पलासी में रिहायशी मकान के बाहर फायरिंग हुई।

  2. बाइक सवार हमलावरों ने आधी रात को चार राउंड फायर किए।

  3. दो गोलियां फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगीं, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में एक बार फिर से गोलीकांड हुआ है। बूटा पलासी क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के बाहर फायरिंग हुई है। बाइक सवार हमलावरों ने आधी रात को चार राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगी हैं, जबकि दो हवाई फायर किए गए। घटना के बाद बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

बाइक सवार बदमाश भागते दिखे

पुलिस को दी शिकायत में गांव बूटा पलासी निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे वह अपने घर के अंदर मौजूद था। इसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखने पर उसने मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों को मौके से फरार होते देखा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों ने कुल चार फायर किए, जिनमें दो गोलियां उसकी घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगीं। 

एसपी बद्दी पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की सूचना मिलने के बाद नालागढ़ पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चार कारतूस के खोल बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने इस संबंध में थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

पुलिस टीमें गठित

वहीं, आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: एंटीबायोटिक और बच्चों के सिरप सहित देशभर की 331 दवाओं के सैंपल फेल, पाकिस्तान के 4 प्रोडक्ट में भी खोट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।