Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के नालागढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक ने दोस्त को मारी गोली; गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 17 Mar 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक युवक ने अपने दोस्त को देसी कट्टे से गोली मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक के हाथ और पेट में चोटें आईं, ...और पढ़ें

    नालागढ़ में फायरिंग में घायल युवक पीजीआई रेफर किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    नालागढ़ में फायरिंग में घायल युवक पीजीआई रेफर किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. नालागढ़ में युवक ने दोस्त को देसी कट्टे से गोली मारी।

    2. घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, हालत स्थिर।

    3. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं।

    जागरण संवाददाता, नालागढ़। हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मंगलवार को फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दिशांत उर्फ दिशू नामक युवक ने अपने ही एक दोस्त पर देसी कट्टे से गोली चला दी। इस घटना में पीड़ित युवक के हाथ में गोली लगी है, जबकि कुछ छर्रे उसके पेट में भी जा लगे।

    घायल को तुरंत सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    पुलिस थाना नालागढ़ में मामला दर्ज

    चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

    पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

    क्या कहते हैं एसपी बद्दी

    एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को किसी भी हाल में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के सोलन में पेड़ से लटका मिला युवक, कुछ दूरी पर अचेत पड़ी थी 21 वर्षीय युवती; सिर पर था हेल्मेट 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में चूहे ने कर दिया अंधेरा, 12 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई; कुतर डाली थी वायरिंग 

    खबरें और भी