शिमला से सोलन जा रही कार 150 फीट गहरी खाई में गिरी, युवती की मौत व चार की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चायल-कंडाघाट सड़क पर एक कार 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

सोलन में कार खाई में गिरने के बाद घायलों को रेस्क्यू करते लोग।
HighLights
सोलन में कार 150 फीट गहरी खाई में गिरी।
हादसे में एक युवती की मौत, चार लोग घायल।
ग्रामीणों ने घायलों को बचाया, पुलिस जांच जारी।
संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक दर्दनाक हादसे में युवती की मौत हो गई व चार घायल हो गए। चायल-कंडाघाट सड़क पर साधुपुल दोची के नजदीक मंगलवार को एक कार के 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को कंडाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद सोलन क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार शिमला के कोटी से गाड़ी सोलन की ओर आ रही थी कि अचानक दोची के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार एक 24 वर्षीय युवती पूजा की मौके पर ही मौत व चार अन्य घायल हो गए।
ग्रामीणों ने खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाए घायल
ग्रामीणों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तो वह घायलों को खाई में से निकालने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पातल ले जाया गया।
सभी शिमला के कोटी निवासी
घायलों की पहचान तोताराम, कौशल्या, सुनीता व निर्मला के रूप में हुई है। सभी शिमला जिला के कोटी गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने केस दर्ज किया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: ऊना में हिट एंड रन: ड्यूटी से घर लौट रहे पंजाब के बाइक सवार युवक को रौंदकर फरार हो गया कार ड्राइवर
यह भी पढ़ें: हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेज दिया, दुष्कर्म का मामला भी दर्ज