विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोलन में दिल दहलाने वाली घटना, मायके आई महिला ने 6 माह की बच्ची को पानी डुबोकर मार डाला; फिर खुद भी दे दी जान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 24 Sep 2026 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 12:00 PM (IST)

सोलन के आंजी रबौन क्षेत्र में एक महिला ने अपनी छह महीने की बच्ची को पानी में डुबोकर हत्या कर ...और पढ़ें

सोलन में महिला ने छह माह की बच्ची को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। प्रतीकात्मक फोटो

सोलन में महिला ने छह माह की बच्ची को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. महिला ने अपनी 6 माह की बच्ची को पानी में डुबोकर हत्या की।

  2. बच्ची की हत्या के बाद महिला ने स्वयं फंदा लगाकर जान दी।

  3. सोलन पुलिस घरेलू विवाद की आशंका पर मामले की जांच कर रही।

संवाद सहयोगी, सोलन। हिमाचल प्रदेश में सोलन शहर के साथ लगते आंजी रबौन क्षेत्र में वीरवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने बीती रात अपनी छह महीने की बच्ची की पानी में डूबाकर हत्या के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। महिला अपने पिता के घर आई हुई थी। 

क्या घरेलू विवाद वजह

सोलन पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला ने घरेलू विवाद के कारण यह दर्दनाक कदम उठाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है।

क्या कहना है कि पुलिस का

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि बीती रात की घटना है, जिसमें एक महिला ने अपने बच्चे को मौत के घाट उतार कर स्वयं भी फंदा लगा लिया। महिला अपने पिता के घर आई हुई थी।

आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

पुलिस का कहना है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं है। फॉरेंसिक टीम मौके पर आ रही है, ताकि साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि घटना के असली कारणों का पता लगने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

घर पर अकेली थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला ने बीती शाम करीब सात बजे बच्ची को पानी की बाल्टी में डुबाया और खुद भी फंदा लगा लिया। छोटी बहन को समान लाने दुकान भेजा था। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पिता भी घर पर नहीं थे। 

क्या पति से अनबन?

जानकारी के अनुसार महिला बिलासपुर के नम्होल में ब्याही हुई है। पिछले चार पांच दिन से वह पिता के पास आई हुई थी। घटना का पता परिवार को रात करीब नौ बजे लगा। पति से ही अनबन होने की जानकारी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के दो जवान सस्पेंड, अदालत से चिट्टा तस्कर के फरार होने के मामले में विभाग ने की कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।