Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन पर हादसा, जनशताब्दी ट्रेन से टकराकर युवक की मौत

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 07:31 PM (IST)

    ऊना रेलवे स्टेशन के पास अरनियाला गांव में जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय गौरव की दर्दनाक मौत हो गई। वह बसोली गांव का निवासी था। ...और पढ़ें

    हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन पर हादसा। फाइल फोटो

    हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन पर हादसा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ऊना में जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आया युवक।

    2. 19 वर्षीय गौरव की अरनियाला गांव में हुई मृत्यु।

    3. पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच शुरू।

    जागरण संवाददाता, ऊना। ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अरनियाला गांव में जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान गौरव पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव एवं डाकघर बसोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की विस्तृत जांच आरंभ कर दी है।

    सोमवार रात्रि लगभग पौने दस बजे नई दिल्ली से ऊना आ रही जनशताब्दी ट्रेन अरनियाला गांव के समीप पहुंची ही थी कि एक युवक उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना ट्रेन के लोको पायलट द्वारा स्टेशन मास्टर ऊना को दी गई। सूचना मिलते ही सरकारी रेलवे पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। युवक की शिनाख्त गौरव निवासी बसोली के रूप में हुई।

    रेलवे चौकी ऊना के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से टकराने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक ट्रैक के समीप कैसे पहुंचा, इस संबंध में जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने की बात कही है।