Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए देवभूमि में भरपूर उत्साह, यहां दिखाया जाएगा Live प्रसारण

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 06:45 PM (IST)

    चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर हमारे देश में उत्साह बना हुआ है। अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। ऊना में ...और पढ़ें

    Chandrayaan-3 की लैंडिंग के लिए ऊना के लोग काफी उत्साहित हैं।
    Chandrayaan-3 की लैंडिंग के लिए ऊना के लोग काफी उत्साहित हैं।

    ऊना, संवाद सहयोगी। चंद्रयान-3 की सफल व सकुशल लैंडिंग के लिए देश की 140 करोड़ जनता दुआएं व प्रार्थनाएं कर रही हैं। बुधवार शाम छह बजे के करीब चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके लिए देश के साथ-साथ देवभूमि के लोग भी उत्साहित हैं। ऊना में मंगलवार को शिक्षण संस्थानों के अलावा मंदिरों व अन्य जगहों पर दुआ व प्रार्थना की गई। बुधवार शाम को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसाारण दिखाया जाएगा।

    इस ऐतिहासिक पल को देखने की स्कूली बच्चों सहित जिलावासियों में उत्सुकता है और सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बार विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सकुशल उतरकर देश का तिरंगा लहरा सकें। ऊना व मेहतपुर के मंदिरों में विशेष प्रार्थना की गई और भगवान से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की मन्नतें मांगी गई।

    मेहतपुर के छात्र राजेश कुमार, अनमोल, सुमित, आर्यन, दिवेश, विकास सहित सतपाल शर्मा, मदन लाल, विजय कुमार, राकेश कुमार, मोहित शर्मा, निखिल शर्मा, सत्यदेव, विवेक कुमार, मुकेश, बनिता रायजादा, सुनीता, बविता, रमा देवी, आशमां सहित अन्य लोगों ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे हैं, जब चांद की सतह पर हमारे देश का तिरंगा लहरा रहा होगा।

    ऐतिहासिक पल का होगा लाइव प्रसारण

    उन्होंने कहा कि हमें इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत पर भरोसा है और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार किसी कारणवश चंद्रयान-2 अभियान सफल नहीं हो सका था, इस बार देश की 140 करोड़ जनता की दुआएं व प्रार्थनाएं इस अभियान को जरूर सफल करवाएंगी। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम पांच बजे से इस ऐतिहासिक पल का लााइव प्रसारण किया जा रहा है, जिसके लिए वे उत्सुक हैं।

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर चुका है, इसरो के वैज्ञानिक 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग करवाएंगे और यदि किसी कारणवश बुधवार को लैंडिंग नहीं हुई तो 27 अगस्त को फिर से प्रयास किया जाएगा।