Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anurag Thakur: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला, बताया कन्फ्यूज्ड और करप्ट पार्टी

    Updated: Wed, 01 May 2024 09:42 PM (IST)

    हमीरपुर से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासियों के लिए सुख समृ ...और पढ़ें

    रामलला के दर्शन करने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला।
    रामलला के दर्शन करने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला।

    जागरण संवाददाता, ऊना। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को श्री अयोध्या धाम पहुंचकर दिव्य और भव्य राम मंदिर में विराजमान श्री राम लला का दर्शन और पूजन कर समस्त देशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। वे और आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली हैं कि उनके जीवन काल में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीरामलला को अपने धाम में विराजमान होते देखने का सौभाग्य मिला है।

    कांग्रेस पार्टी ने राम के अस्तित्व से किया इंकार- अनुराग ठाकुर

    बुधवार को जारी प्रेस बयान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने हमारे आराध्य प्रभु श्री राम के अस्तित्व को स्वीकार करने से इंकार किया था। राम मंदिर ना बने इसके लिए उन्होंने कोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी की थी।

    उनके कुछ नेता तो वहां पर दोबारा बाबरी मस्जिद के निर्माण के पक्षधर हैं इसीलिए न्यास द्वारा आमंत्रण मिलने पर भी कांग्रेस का कोई नेता प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नजर नहीं आया। विपक्ष के लोग वोट बैंक के लिए चाहे कितनी भी चादर चढ़ा लें पर आना उनको प्रभु श्रीराम के चरणों में ही पड़ेगा। जो प्रभु श्री राम को लाए हैं, जनता उन्हें ही लाएगी।

    ये भी पढ़ें: Himachal News: 'झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम, जनता देगी जवाब', सीएम सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर बोला हमला

    राष्ट्रपति का भी कांग्रेस ने किया अपमान

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव ओछी राजनीति करती है। इससे पहले जब अपने कौशल के दम पर अनुसूचित जाति से आने वाले रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति बने थे और आज जब अनुसूचित जनजाति से आने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं। तब भी कांग्रेस ने इनका अपमान किया। जब न्यास के अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान राष्ट्रपति दोनों को निमंत्रण गया था तब कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी द्वारा इस पर घटिया राजनीति करना शर्मनाक है।

    खबरें और भी

    कांग्रेस कन्फ्यूज्ड और करप्ट पार्टी- अनुराग ठाकुर

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कन्फ्यूज्ड और करप्ट पार्टी है। भ्रष्टाचार के दाग धोने के लिए उन्होंने यूपीए से अपना नाम बदलकर इंडी गठबंधन रखा पर उससे भी कोई फायदा होता नहीं दिख रहा क्योंकि जनता उनका असली चेहरा जानती है और इसीलिए आप देखेंगे कि वह कई जगह लगातार अपने प्रत्याशी भी बदल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इन लोकसभा चुनावों में जनता के सामने एक ओर नरेंद्र मोदी हैं जिनका 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है और हमारे ऊपर 10 भ्रष्टाचार के भी आरोप नहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर इंडी गठबंधन है जिसमें एक अनार है और 100 बीमार हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्टाचार और अत्याचार का रहा है।

    ये भी पढ़ें: Suresh Kashyap Interview: 'कांग्रेसी भी मांगें राहुल गांधी के नाम पर वोट', शिमला के BJP प्रत्याशी सुरेश कश्यप का इंटरव्यू