विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्री ध्यान दें! हिमाचल एक्सप्रेस का बदला समय, आज रात 12:26 बजे होगी रवाना; कर्मभूमि एक्सप्रेस अग्निकांड का असर

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:15 PM (IST)

सरहिंद-अंबाला रूट पर ट्रेन में आग लगने की घटना के कारण हिमाचल एक्सप्रेस (14054) की समय सारणी में बदलाव किया ...और पढ़ें

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। फोटो जागरण

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। फोटो जागरण

HighLights

  1. हिमाचल एक्सप्रेस (14054) की समय सारणी में बदलाव।

  2. सरहिंद-अंबाला रूट पर ट्रेन में आग लगने से परिवर्तन।

  3. करटोली से अब मध्यरात्रि 12:26 बजे प्रस्थान करेगी।

संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। शुक्रवार को करटोली से दिल्ली जंक्शन वाया अंब अंदौरा, सरहिंद के रास्ते जाने वाली ट्रेन संख्या 14054 हिमाचल एक्सप्रेस की समय सारणी को पुनः निर्धारित किया गया हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सरहिंद- अंबाला रूट पर शुक्रवार दोपहर कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद अंबाला कैंट - करटोली इंटरसिटी एक्सप्रेस को परिवर्तित रूट से होकर चलाया गया।

जिस कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर करटोली स्टेशन नहीं पहुंची। जिस कारण ट्रेन नंबर 14054 हिमाचल एक्सप्रेस को करटोली स्टेशन से रात 08:55 के बजाय शुक्रवार और शनिवार मध्यरात्रि 12:26 बजे रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन दौलतपुर चौक स्टेशन पर मध्यरात्रि 12:36 बजे पहुंचेगी, यहां दो मिनट ठहरेगी और 12:38 बजे आगे रवाना होगी।

अंब अंदौरा स्टेशन पर यह ट्रेन 12:49 बजे पहुंचेगी, दो मिनट के ठहराव के बाद आगे रवाना होगी। ऊना स्टेशन पर यह ट्रेन मध्यरात्रि 01:14 बजे पहुंचेगी, ऊना रेलवे स्टेशन पर भी इसका ठहराव दो मिनट का होगा।

इस ट्रेन के अपने गंतव्य दिल्ली जंक्शन पर पहुंचने का अनुमानित समय सुबह 06:45 रहेगा। रेलवे ने संबंधित ट्रेन के सभी यात्रियों से समय- समय पर रेलवे के आधिकारिक एप्लिकेशन से ट्रेन रनिंग स्टेटस जानते रहने की अपील की हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।