विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: श्मशानघाट में 5 जिंदगियों पर 'तंत्र-मंत्र'! तस्वीरों को सफेद कपड़े में लपेटकर ठोकी कीलें; BJP नेता की फोटो भी शामिल

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:01 AM (IST)

चिंतपूर्णी की नारी पंचायत के श्मशानघाट में पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें सफेद कपड़े में लपेटकर और कीलें ठोककर मिलीं, जिससे सनसनी फैल गई।

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

HighLights

  1. चिंतपूर्णी श्मशानघाट में पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें मिलीं

  2. तस्वीरों को सफेद कपड़े में लपेटकर कीलें ठोकी गई थीं

  3. भाजपा नेता सुनीश डढवाल ने पुलिस शिकायत की बात कही

संवाद सहयोगी,  चिंतपूर्णी। नारी-चिंतपूर्णी पंचायत में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब वार्ड नंबर-पांच स्थित श्मशानघाट में पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें मिलीं।

तस्वीरें सफेद कपड़े में लिपटी थीं और प्रत्येक पर तीन-तीन कीलें ठोंकी गई थीं। मौके पर अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी रखी थी।

तस्वीरें किसने और किस उद्देश्य से वहां रखीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। नारी गांव के वार्ड नंबर-तीन के कारोबारी एवं युवा भाजपा नेता सुनीश डढवाल ने बताया कि मिली तस्वीरों में उनकी तस्वीर भी शामिल है। उनकी तस्वीर इंटरनेट मीडिया से लेकर उसका प्रिंट निकलवाया गया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी की तस्वीर भी सफेद कपड़े में लिपटी मिली। बताया गया कि सफेद कपड़े के साथ खाद्य सामग्री भी थी, जिसे आवारा कुत्ते घसीटकर ले गए।

अंधेरा और आसपास घास होने के कारण ग्रामीण पूरे स्थान को ठीक से नहीं देख पाए। इसलिए वहां रखी तस्वीरों और अन्य वस्तुओं की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। पंचायत प्रधान प्रवीण वाला ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।