हिमाचल में ई-बसों की शुरुआत, सोलन पहुंचीं 25 नई बसें; जल्द शुरू होगा परिचालन
हिमाचल में ई-बसों का संचालन शीघ्र ही शुरू होगा, जिसके लिए सोलन में 25 नई बसें पहुंच गई हैं। ...और पढ़ें
-1778386286805_m.webp)
सोलन पहुंची 25 ई-बसें, ट्रायल पूरा होने के बाद चलेंगी (AI Generated फोटो)
HighLights
सोलन में 25 नई ई-बसें पहुंचीं, ट्रायल जारी।
ट्रायल सफल होने पर 297 नई बसें चलेंगी प्रदेश में।
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक कंपनी से खरीदी जा रही हैं बसें।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में ई-बसों का संचालन शीघ्र ही प्रारंभ होगा। कंपनी ने पहले चरण में 10 बसों का ट्रायल शुरू किया था, जो सोलन जिला के बाद हमीरपुर, कागंडा और शिमला में चल रहा है।
इसी बीच 25 और नई बसें सोलन भेजी गई हैं, जिन्हें पार्क किया गया है। निगम का कहना है कि ट्रायल पूरा होने के बाद ही बसों की डिलिवरी ली जाएगी। ये बसें ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक कंपनी से खरीदी जा रही हैं।
तकनीकी सुधारों के बाद इन बसों का पुनः ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने पर प्रदेश में 297 नई बसें चलेंगी। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि केवल ट्रायल में सफल होने पर ही इन बसों का संचालन किया जाएगा।