यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो हुआ खुलासा
ऊना के गगरेट में एक एक बुजुर्ग द्वारा एक नाबालिग के साथ बच्ची के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वीडियो इंटरनेट के माध्यम से लो ...और पढ़ें

HighLights
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो हुआ खुलासा, पुलिस ने की कार्रवाई
- आरोपित गगरेट भाजपा मंडल का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है
संवाद सहयोगी, गगरेट। थाना गगरेट के अंतर्गत एक बुजुर्ग की ओर से नौ वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। करीब एक सप्ताह से एक वीडियो इंटरनेट के माध्यम से लोगों के मोबाइल में प्रसारित हो रहा था जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करते दिख रहा था।
पुलिस ने परिवार से पूछा
पुलिस के उच्च अधिकारियों ने वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग व नाबालिग की पहचान की और नाबालिग के स्वजन से इस विषय पर जानकारी ली। स्वजन ने पुष्टि की कि वीडियो में दिखने वाले बुजुर्ग ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है, लेकिन उक्त व्यक्ति क्षेत्र में प्रतिष्ठित है और हम प्रदेश से बाहर के लोग हैं, इसलिए हम इस विषय पर चुप रहे।
यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू ने किया बड़ा एलान, हिमाचल प्रदेश में बेटी के जन्म पर मिलेंगे दो लाख; पढ़ें पूरी खबर
दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामला महिला थाने में रेफर कर दिया
आरोपित गगरेट भाजपा मंडल का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग के स्वजन के बयान कलमबद्ध करके आरोपित पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामला महिला थाने में रेफर कर दिया। डीएसपी अंब डा. वसुधा सूद ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को आगामी कार्रवाई के लिए मामला महिला थाना ऊना को प्रेषित कर दिया है।