हिमाचल: पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, ऊना में कांग्रेस कोऑर्डिनेटर मनीष के खिलाफ FIR दर्ज
कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष के खिलाफ प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हरोली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दो शिक ...और पढ़ें

HighLights
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हरोली थाने में एफआईआर
कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष के विरुद्ध मामला दर्ज
पुलिस ने दो शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, ऊना। इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में हरोली थाना में कांग्रेस के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर मनीश के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में दो शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। भाजपा नेता कमल सैनी ने टाहलीवाल थाने में शिकायत दी है व दीपक फौजी ने हरोली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस का कहना है कि संबंधित इंटरनेट मीडिया पोस्ट, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से इंटरनेट मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।