यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fire in Una: ऊना में प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में लगी आग, दो बच्चों समेत जिंदा जली मां; जांच में जुटी पुलिस
Fire in Una ऊना में प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला और उसके नवजात बेटे समेत तीन लोगो की जलकर मौत हो गई। अधिक ...और पढ़ें

HighLights
- एक महिला और उसके नवजात बेटे समेत तीन लोगों की जलकर मौत
- आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
- पुलिस ने बताया कि देवी के पति विजय शंकर (25) घायल हो गए।
शिमला, पीटीआई। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला और उसके नवजात बेटे समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं कई अन्य प्रवासी लोग भी इस अग्नि कांड में घायल हुए है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्ठि की है। उन्होंने बताया कि हरोली क्षेत्र की कैलुआ गांव में शनिवार रात आग लग गई।
महिला का पति घायल
उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुमित्रा देवी (25), उसका नौ महीने का बेटा अंकित और पांच साल की बच्ची नैना आग की चपेट में आ गई। इसके कारण तीनों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवी के पति विजय शंकर (25) घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बढ़ सकता है घायलों का आंकड़ा
अन्य लोगों को भी स्थानीय स्तर पर निकालने के प्रयास जारी थे। अग्नि शमन की 2 गाडियां मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस टीम भी अपने कार्य में जुट गई। इस अग्निकांड में मरने व घायल हुए लोंगो का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: Himachal News: ऊना में सनसनी खेज वारदात, मामूली बात पर उद्योगपति ने श्रमिक को गोली मारकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार