Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पानी पिलाने के बहाने रोका, फिर तान दी पिस्टल', चिंतपूर्णी में दंपती को पिस्तौल दिखाकर लुटे गहने; इलाके में सनसनी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:41 PM (IST)

    चिंतपूर्णी के अपर लोहारा पंचायत में किन्नू-मवा रोड पर एक दंपती को पिस्तौल दिखाकर महिला की सोने की बालियां छीन ली गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही ह ...और पढ़ें

    दंपती को पिस्तौल दिखाकर महिला की कान की सोने की बालियां छीनी। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    दंपती को पिस्तौल दिखाकर महिला की कान की सोने की बालियां छीनी। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. दंपती को पिस्तौल दिखाकर महिला की सोने की बालियां छीनी गईं।

    2. चिंतपूर्णी के किन्नू-मवा रोड पर सोमवार शाम हुई वारदात।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, आरोपी की तलाश में जुटी।

    जागरण टीम, चिंतपूर्णी/भरवाईं। अपर लोहारा पंचायत में किन्नू-मवा रोड के सुनसान मोड़ पर शातिर युवक ने दंपती को पिस्तौल दिखाकर कान की बालियां छीन लीं। युवक किन्नू की तरफ बाइक लेकर फरार हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। पीड़ित दंपती ने इसकी सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।

    लूटपाट की घटना सोमवार शाम छह बजे के बाद की बताई जा रही है। अनुराधा और पति रणवीर सिंह होशियारपुर की बस से मवा को जाने वाली सड़क पर किन्नू के समीप उतरे। महिला पति का पथरी का आपरेशन करवाने होशियारपुर गई थी। शाम छह बजे के बाद दंपती मवा सड़क पर घर की ओर जाने लगा तो पीछे से युवक बाइक पर आया, जो कि 30 से 35 वर्ष का बताया जा रहा है।

    दंपती के अनुसार उसका चेहरे का रंग सांवला था और चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी। वह पंजाबी भाषा में महिला और उसके पति को पानी पीने के लिए बोलने लगा। युवक ने एक बात को बार-बार दोहराया तो महिला के पति को शक होने लगा कि कहीं यह व्यक्ति पानी में कुछ मिलाकर लाया है। दंपती तेजी से आगे बढ़ने लगा।

    इतने में युवक ने पहले महिला के कान से एक बाली छीन ली और उसे धक्का मारा। दंपती ने बताया कि उक्त युवक ने तुरंत पिस्तौल निकाल ली और उसके बाद दूसरी बाली भी छीन ली। इसके बाद युवक किन्नू की तरफ भाग गया। उसकी बाइक कीचड़ से सनी थी जिससे कि उसका नंबर नहीं दिख रहा था।

    खबरें और भी

    चोरी की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ सड़कों में चालान काटने तक ही सीमित है। उन्होंने पुलिस को जल्दी आरोपित को पकड़ने की गुहार लगाई। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मौके पर जाकर छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में पता लगाया जाएगा कि युवक अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।