यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी भाजपा, कहा- झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस
भाजपा हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने कहा कांग्रेस पार्टी ने सत्ता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला भाजपा 11 दिसंबर को ऊना मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सरजीवन ने विरोध प्रदर्शन की शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष का समय राज्य की जनता लिए बेहद खराब रहा है।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता से झूठे वादे किये व झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता पर काबिज हुई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली है परंतु जनता को गारंटी के नाम पर केवल विश्वासघात मिला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का एक साल पूर्ण होने पर भाजपा इसे काले दिवस के रूप में मनाएगी और समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।