विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: डिप्टी CM की बेटी डॉ. आस्था की शादी, 20 मिनट में होटल पहुंची बरात; ...विदाई के वक्त भावुक हो गए पिता

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 22 Nov 2025 11:45 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Nov 2025 11:52 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री की शादी आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ ऊना ...और पढ़ें

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बेटी की विदाई के दौरान हुए भावुक व बेटी और दामाद को आशीर्वाद देते हुए। जागरण

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बेटी की विदाई के दौरान हुए भावुक व बेटी और दामाद को आशीर्वाद देते हुए। जागरण

HighLights

  1. डिप्टी CM की बेटी की शादी ऊना में

  2. पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह

  3. विदाई के समय भावुक हुए उपमुख्यमंत्री

जागरण टीम, ऊना। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था की शादी धूमधाम से हो गई। जिला ऊना में धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बहडाला स्थित गुलमोहर ग्रैंड होटल में शादी समारोह हुआ। डॉ. आस्था आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधीं।

शनिवार को दिन में बहडाला के गुलमोहर ग्रैंड होटल में शादी समारोह हुआ। यहां पर सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। दोपहर के भोज में शामिल हुए। होटल में हजारों लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी।

तीन किलोमीटर दूर से आई बरात

आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा व उनका परिवार दिल्ली से पहुंचा। वह शाम को 7:55 बजे ऊना के आरआर रेजीडेंसी होटल से बरात लेकर निकले और सवा आठ बजे तीन किलोमीटर दूर ग्रैंड गुलमोहर होटल में पहुंचे जहां पर बरात का भव्य स्वागत किया गया।

होटल में शादी की रस्में, घर से विदाई

इसके बाद होटल में शादी की रस्में हुईं। सुबह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयचंद स्थित अपने आवास से बेटी की डोली विदा की। इस दौरान पिता मुकेश भावुक भी हो गए। आस्था की मां का गत वर्ष निधन हो गया है।

Ashtha and IAS Saching Wedding

 

नौ नवंबर को हुई थी रिसेप्शन

इससे पहले गोंदपुर जयचंद में नौ नवंबर को आयोजित आशीष उत्सव में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पत्नी सहित शामिल हुए थे। इस दिन धाम यानी रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। 13 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रस राजजी महाराज ने गोंदपुर जयचंद में आयोजित विशाल समारोह में श्री सुंदरकांड का प्रवचन एवं पाठ करवाया। इन्हीं आयोजनों की कड़ी में गोंदपुर जयचंद में स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर हल्दी, मेहंदी और जागो जैसी पारंपरिक रस्मों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, महिलाओं और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। 

 

Ashtha and IAS Saching Marriage

यह भी पढ़ें: हिमाचल: डिप्टी CM की बेटी डा. आस्था का रिसेप्शन, घर से 500 मीटर दूर सजा पंडाल; 3 जिलों के रसोइयों ने बनाई धाम

सीएम व अनुराग सहित ये नेता पहुंचे शादी समारोह में

समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष पंजाब प्रताप सिंह बाजवा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, कांग्रेस नेता मनीष चतरथ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. राजेश शर्मा, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह समेत कई पूर्व मंत्रियों एवं कई विधायकों ने भाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।