Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊना में सेंट्रल GST इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, विजिलेंस ने की कार्रवाई; मांगी थी बड़ी रकम

    Updated: Tue, 30 Sep 2025 06:57 PM (IST)

    Una GST Inspector Arrest ऊना में सतर्कता टीम ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को 50000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्त ...और पढ़ें

    ऊना में विजिलेंस ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो
    ऊना में विजिलेंस ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सहयोगी, गगरेट (ऊना)। Una GST Inspector Arrest, हिमाचल प्रदेश सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के ऊना में तैनात निरीक्षक अंशुल कुमार धीमान को मंगलवार को उसके कार्यालय से 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित अधिकारी कांगड़ा जिला की पालमपुर तहसील के गांव एवं डाकघर डाढ का निवासी है।

    विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित अंशुल एक्साइड बैटरियों के एक सप्लायर से किसी काम के बदले में 1,25,000 रुपये की मांग कर रहा था। उस व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस से की।

    डीएसपी (विजिलेंस) फिरोज खान की अगुवाई में गठित टीम ने आरोपित निरीक्षक को योजना बनाकर पकड़ा। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में बदलाव के कारण कई वस्तुओं के दाम अब कम हो गए हैं। कई दुकानदार प्रिंट रेट पर ही सामान बेच रहे हैं। ऐसे कई मामले होने पर जीएसटी निरीक्षक व अन्य टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

    ऊना कोर्ट में पेश होगा आज आरोपित

    आरोपित निरीक्षक को बुधवार को ऊना कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पहले निरीक्षक कहां-कहां नियुक्त रहा, वहां का सारा डाटा खंगालने के साथ उसकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

    -बलवीर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस विभाग

    जीएसटी दरों में बदलाव के बीच बड़ी कार्रवाई

    केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में बदलाव के कारण कई वस्तुओं के दाम अब कम हो गए हैं। इस बीच दुकानदार प्रिंट रेट पर ही सामान बेच रहे हैं, इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस कारण जीएसटी निरीक्षक व अन्य टीमें लगातार दबिश भी दे रही हैं, इस बीच इंस्पेक्टर के रिश्वत लेते पकड़े जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में सरकारी अधिकारी के तबादले के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर जारी कर दिया दस्तावेज, जीरो FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के दो SDM दुष्कर्म के आरोपों में घिरे, दो और HAS अधिकारी पर गिर सकती है गाज; एक्शन की तैयारी में सुक्खू सरकार

    खबरें और भी