Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भी कोहरे का असर, वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें तीन घंटे की देरी से पहुंची

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 20 Dec 2025 12:29 PM (IST)

    उत्तरी भारत में धुंध के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत और हिमाचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वंदे भारत ए ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन। जागरण

    हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन। जागरण

    HighLights

    1. कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

    2. वंदे भारत एक्सप्रेस 45 मिनट लेट

    3. हिमाचल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से

    अविनाश विद्रोही, गगरेट (ऊना)। उत्तरी भारत में पड़ रही धुंध का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई देने लगा है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पर भी कोहरे की मार पड़ने लगी है।

    वंदे भारत के यात्री भी हुए परेशान

    दिल्ली से हिमाचल के ऊना के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब 45 मिनट देरी से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन का तय समय सुबह 11:05 बजे था, लेकिन धुंध के कारण यह 12:04 बजे स्टेशन पर पहुंची।

    तीन घंटे देरी से पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस

    वहीं दिल्ली से चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस भी कोहरे की मार से नहीं बच सकी। ट्रेन का दिल्ली से प्रस्थान समय रात 10:50 बजे निर्धारित था, लेकिन यह 11:20 बजे रवाना हुई। दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर इसके पहुंचने का तय समय सुबह 7:35 बजे था, जबकि ट्रेन शनिवार को करीब तीन घंटे देरी से सुबह 10:30 बजे पहुंची।

    क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार धुंध और कम दृश्यता के चलते ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखनी पड़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में भी ट्रेनों के विलंब की संभावना बनी हुई है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: SMC शिक्षकों को जॉब ट्रेनी के रूप में मिलेगी नियुक्ति, विभाग में समायोजित होने के बाद मिलने वाला वेतन भी तय 

    यह भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा क्यों हुआ रद? SSB के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने का था कार्यक्रम