विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऊना गोलीकांड के तीन राज्यों से जुड़े तार, हत्या की जिम्मेदारी के बाद अब पंजाब की गैंग ने दी बदले की धमकी, गैंगवार की आशंका

Published: Mon, 28 Jul 2025 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2025 12:34 PM (IST)

Una Goli Kand Himachal हिमाचल प्रदेश के ऊना में राकेश कुमार गग्गी की हत्या का मामला तीन राज्यों से जुड़ ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोलीकांड में मारा गया राकेश कुमार गग्गी।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोलीकांड में मारा गया राकेश कुमार गग्गी।

HighLights

  1. दो प्रदेशों के गैंगवार में रक्त रंजित हिमाचल
  2. कौन दे रहा था गग्गी की पल पल की जानकारी , बड़ा सवाल
  3. बड़ा गैंगवार होने की आशंका बढ़ी

अविनाश विद्रोही, गगरेट (ऊना)। Una Goli Kand Himachal, हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रविवार को दिनदहाड़े हुई राकेश कुमार गग्गी नामक युवक की हत्या का मामला तीन राज्यों से जुड़ रहा है। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गैंग हरियाणा का बताया जा रहा है। लाडी कूनर, मनी राणा और वैंकेट गर्ग नारायणगढ़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। वहीं, अब इस गोलीकांड का बदला लेने के लिए पंजाब की गैंग सामने आई है। बब्बी राणा और बचित्र ग्रुप ने इस हत्या का बदला लेने की बात कही है। 

इन दो प्रदेशों के गैंगवार में हिमाचल की धरती रक्त रंजित क्यों हो रही है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। दोनों ग्रुप के गुर्गों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी और हत्या का बदला लेने की बात कही है, अगर इन वायरल पोस्ट को सच माने तो हिमाचल में अभी और भी खून खराबा होने की आशंका बनी हुई है।

पोस्ट डालकर गोली मारने की कही थी बात, खुद पर हो गया हमला

राकेश कुमार उर्फ गग्गी ने हमले से पहले इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह वीडियो में गोली छाती पर मारने की बात कह रहा है। गग्गी शराब कारोबारी के पास काम करता था इसलिए इस मामले को शराब तस्करी या शराब माफिया की आपसी लड़ाई से जोड़ कर देखा जा रहा है, जबकि शराब ठेकेदारों में इस तरह के विवाद होना आम बात है ऐसा बहुत कम होता है कि बात हत्या तक पहुंच जाए।

दुकान पर गग्गी के साथ थे आठ लोग, उसे ही बनाया निशाना

यह हत्याकांड सवाल जरूर खड़े कर रहा है। गग्गी रोजाना की तरह अपने घर से निकलता है। वह नजदीक ही एक क्रिकेट टूर्नामेंट में जा रहा था और उसके साथ आठ लोग थे। रास्ते मे एक सैलून पर अपने बालों को कंघी और सेटिंग करने के लिए मात्र कुछ मिनट के लिए ही रुका था तभी अचानक हमलावर आए और उसे ही निशाना बनाया।

हमलावरों को गग्गी की पल-पल की थी खबर

गोली चलाने के बाद आराम से हमलावर अपनी बाइक पर सवार होकर चले गए और कुछ दूर जाकर बाइक रोक कर यह भी देखा कि कोई पीछा तो नहीं कर रहा है। हालांकि हमलावर उसके बाद ग्रामीण रास्तों से होते हुए गायब हो गए और सुरक्षित भाग निकले। ये घटनाक्रम हैरान करने वाला है हमलावरों को गग्गी के पल पल की खबर कैसे थी।

गग्गी के साथियों से पूछताछ कर रही पुलिस

एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस गग्गी के साथियों से पूछताछ कर रही है और यह भी सही है कि गग्गी की रेकी की गई और हमलावरों को पल-पल की खबर थी, लेकिन कौन इस हत्याकांड में शामिल है, इसका खुलासा आरोपितों को पकड़ने के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें- Himachal News: ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।