Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: विदेश में रह रहे जीजा से वीडियो कॉल पर बात न की तो महिला के अश्लील फोटो व वीडियो कर दिए Viral

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 03:46 PM (IST)

    Una News ऊना में एक महिला को उसके रिश्तेदार ने वीडियो कॉल के लिए मजबूर किया। इनकार करने पर उसने अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैला दीं और पति को जान ...और पढ़ें

    जीजा ने महिला के फोटो और वीडियो अश्लील बनाकर वायरल कर दिए।
    जीजा ने महिला के फोटो और वीडियो अश्लील बनाकर वायरल कर दिए।

    HighLights

    1. रिश्तेदार ने वीडियो कॉल के लिए बनाया दबाव |
    2. अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर कर दी प्रसारित।
    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |

    संवाद सहयोगी, ऊना। जिला ऊना के मैहतपुर पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव की महिला से विदेश में रहने वाला उसका रिश्तेदार फोन पर बात करने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर रिश्तेदार ने उसके फोटो व वीडियो के साथ छेडछाड़ कर अश्लील बनाकर उन्हें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। इसके अलावा आरोपित ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी है।

    पीड़िता ने आरोपित रिश्तेदार के खिलाफ मैहतपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित राजीव कुमार निवासी कमून डाकघर हंडोला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Shimla News: शिमला में 25 वर्षीय बिलाल ने घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़, बुटीक में काम करता है आरोपित

    वीडियो काल पर बात करने का दबाव बना रहा था आरोपित

    जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव की महिला को उसका बहनोई (जीजा) विदेश से फोन कर वीडियो काल करने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपित विदेश से महिला को धमका रहा था कि ऐसा न करने पर उसकी फोटो व वीडियो को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित कर देगा। लेकिन महिला ने अपने बहनोई की बात को अनसुना कर दिया और वीडियो काल नहीं की।

    यह भी पढ़ें- Kangra News: अपात्र महिला को दिलाया आवास योजना का लाभ, कोर्ट ने पूर्व पंचायत प्रधान को सुनाई एक साल की कैद

    महिला के पति को मारने की धमकी भी दी

    इसी बात से गुस्साए आरोपित ने महिला के फोटो व वीडियो के साथ छेडछाड़ कर अश्लील बनाकर उसके पति व अन्य रिश्तेदारों को भेजने के साथ-साथ इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिए। इसके अलावा आरोपित महिला को समाज में बदनाम करने व उसके पति को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    पीड़िता ने मैहतपुर पुलिस के पास आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मैहतपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kangra News: पालमपुर-धर्मशाला सड़क किनारे इक्कू खड्ड में मृत मिली 21 वर्षीय युवती, सुबह हुई थी घर से लापता