Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के ऊना में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से दो स्कूटी सवारों की मौत

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 07:35 PM (GMT+05:30)

    गगरेट के संघनई गांव में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार साहिब सिंह और इल्म दीन की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन ...और पढ़ें

    पिकअप की टक्कर से दो स्कूटी सवारों की मौत। फाइल फोटो

    पिकअप की टक्कर से दो स्कूटी सवारों की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गगरेट के संघनई गांव में दर्दनाक सड़क हादसा।

    2. तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो को कुचला।

    3. आरोपी चालक गिरफ्तार, क्षेत्र में शोक की लहर।

    संवाद सहयोगी, गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के संघनई गांव में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    संघनई निवासी साहिब सिंह पुत्र गुरनाम सिंह अपने साथी इल्म दीन ) पुत्र सुल्तान मुहम्मद के साथ रात को अपनी दूकान से घर स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 2 संघनई निवासी मिट्ठू पुत्र दिल मोहम्मद द्वारा चलाए जा रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाडी स्कूटी को दूर तक घसीटता ले गया। इस दुर्घटना में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पिकअप चालक स्कूटी सहित इल्म दीन को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपित के खिलाफ के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    दुर्घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है।

    एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।