Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HP Board 12th Result: ऊना जिले के इस स्कूल के चार विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल, दो छात्राएं बनीं टॉपर

    By Avinash Vidrohi Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 04 May 2026 06:10 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित हुए, जिसमें ऊना के सेंट डीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प ...और पढ़ें

    गगरेट के सेंट डीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टाफ सदस्य मेधावी बच्चों का मुंह मीठा करवाते हुए।

    गगरेट के सेंट डीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टाफ सदस्य मेधावी बच्चों का मुंह मीठा करवाते हुए।

    HighLights

    1. सेंट डीआर स्कूल के चार विद्यार्थी मेरिट सूची में।

    2. यशस्विनी, कृषिका ने कॉमर्स में प्रदेश में प्रथम स्थान पाया।

    3. शगुन धीमान, आशुतोष ने भी मेरिट में जगह बनाई।

    संवाद सहयोगी, गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिला ऊना के एक निजी स्कूल के चार विद्यार्थी मेरिट में स्थान पाने में सफल रहे हैं। गगरेट के सेंट डीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है। विद्यालय की छात्रा यशस्विनी चौहान और कृषिका ने कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से 491 अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

    वहीं शगुन धीमान ने मेडिकल स्ट्रीम में 491 अंक के साथ चौथा स्थान पाया है और आशुतोष ने नॉन मेडिकल में 489 अंक लेकर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया।

    स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

    प्रधानाचार्य याचना शर्मा एवं वाइस प्रिंसिपल अनूप कालिया ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। 

    पिछले वर्ष भी रहा था शानदार परिणाम

    स्कूल की संस्थापिका सरोज कमल ने बताया कि गत वर्ष भी विद्यालय की छात्रा महक चौधरी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल में पहला स्थान हासिल किया था और इस वर्ष भी विद्यालय ने अपनी श्रेष्ठ परंपरा को कायम रखते हुए शानदार परिणाम दिए हैं।  उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result: किसान की बेटी आरुषि मेरिट में दूसरे नंबर पर, खेत और घर में काम के साथ पढ़ाई कर पाया मुकाम

    यह भी पढ़ें: HP Board 12th Result: मेरिट में बेटियों और सरकारी स्कूलों का दबदबा, किस जिले से सबसे ज्यादा विद्यार्थी सूची में?