सुबह की शादी, शाम को दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से तोड़ लिया रिश्ता; हिमाचल में अनोखा मामला
उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में सुबह विवाह के बंधन में बंधे एक जोड़े का रिश्ता शाम होते-होते टूट गया। दुल्हन के ससुराल जाने से इनकार करने पर पुलिस की ...और पढ़ें
-1783871466169_m.webp)
सुबह सात फेरे, शाम को रिश्ता खत्म। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सुबह विवाह, शाम को ही रिश्ता समाप्त
दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से अलगाव
संवाद सहयोगी, गगरेट। उपमंडल गगरेट के गांव अंबोटा में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह के बंधन में बंधे वर-वधू का रिश्ता शाम होते-होते समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।
युवक और युवती का विवाह बगलामुखी मंदिर में हुआ। जब दुल्हन को ससुराल ले जाने की बात आई तो उसने वहां जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई। चर्चा के दौरान वर पक्ष का कहना था कि यदि विवाह के तुरंत बाद ही दुल्हन ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं है, तो भविष्य में वैवाहिक जीवन चलाना और अधिक कठिन हो सकता है।
काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने बिना किसी कानूनी विवाद को आगे बढ़ाए शांतिपूर्वक अलग होने पर सहमति जताई।
यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, दुल्हन द्वारा ससुराल जाने से इनकार करने के पीछे क्या कारण थे, इस संबंध में दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।