यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: 'देश को अंग्रेजों से ज्यादा कांग्रेस ने पहुंचाया नुकसान...', बिंदल ने सुक्खू सरकार को लिया आड़े हाथ
Himachal News हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार को आड़े हाथ लिया है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से भी ज् ...और पढ़ें

HighLights
- भ्रष्टाचार में डूबी है सुक्खू सरकार: बिंदल
- हिमाचल में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता: राजीव बिंदल
जागरण संवाददाता, ऊना। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक निजी होटल में प्रदेश भाजपाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। प्रदेश भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Rajiv Bindal) ने कहा की भाजपा जनकल्याण और कांग्रेस जनविरोधी सरकार है।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (Former CM Shanta Kumar) आज भी पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से प्रो प्रेम कुमार धूमल सड़कों वाले मुख्यमंत्री और जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) जनकल्याण वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाते है।
कांग्रेस ने योजनाओं को ठप करने का किया काम: बिंदल
कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में केवल महंगाई बढ़ाने, संस्थान बंद करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, पूर्व सरकार की योजनाओं को ध्वस्त करने का काम किया हैं। यह सरकार तालाबंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, मित्रों की सरकार हैं। कांग्रेस की सुखविंदर सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
मुख्यमंत्री के संरक्षण में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड स्थापित किए है, यहां भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोज रोज प्रदेश में नए नए मामले सामने आ रहे हैं। सिंगल टेंडर, बड़े हुए दामों पर टेंडर मिलना, जमीन, ऊर्जा, जीएसटी और अनेकों घोटाले जनता के समक्ष आ रहे है।
हिमाचल में कानून व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित: भाजपा अध्यक्ष
बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, 7 से ज्यादा गोली कांड के मामले, 250 से अधिक मर्डर के मामले, 3000 से अधिक ड्रग के मामले, 950 से अधिक महिला अत्याचार के मामले, बड़े छोटे से कार्यकाल में जनता के सामने आए है। ड्रग और नशे का कारोबार सरकार के सरक्षण में चल रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Himachal Politics: ऊना में भाजपा कोर कमेटी की बैठक दूसरे दिन भी जारी, मीटिंग में ये दिग्गज मौजूद
झूठी और सबसे निकम्मी सरकार कांग्रेस: राजीव बिंदल
बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मित्रों की सरकार, झूठी और सबसे निकम्मी सरकार है। कांग्रेस पार्टी का ऑक्सीजन परिवारवाद है और इसका बड़ा प्रमाण हिमाचल में भी दिखने को मिला है। बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजो से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। देश को बेचने, विभाजन, आपातकाल और जातिवाद फैलने का काम किसी ने किया है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी है।
भाजपा जीती 8 चुनाव: बिंदल
बिंदल में कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मशक्ति से लक्ष्य को प्राप्त किया है, यह भाजपा के समस्त नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है जिसके कारण भाजपा राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में 8 चुनाव जीती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यसमिति में समाज में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया। भाजपा नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग शुरू करने जा रही है।
बैठक में ये सभी रहे मौजूद
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर और सिकंदर कुमार उपस्थित। सभी भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक उपस्थित रहे।