विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना-अंब हाईवे पर HRTC बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 01:26 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब-ऊना हाईवे पर मंगलवार रात एचआरटीसी बस और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों योगेश कुमार और अमन भाटिया की मौत हो गई।

ऊना-अंब हाईवे पर बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

ऊना-अंब हाईवे पर बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. एचआरटीसी बस और बाइक की भीषण टक्कर हुई।

  2. योगेश कुमार और अमन भाटिया की मौत हो गई।

  3. पुलिस ने बस चालक पर मामला दर्ज किया।

संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रात को दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अंब-ऊना हाईवे पर मंगलवार रात एचआरटीसी की बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में योगेश कुमार और अमन भाटिया निवासी स्तोथर की मौत हो गई। दो युवकों की जान जाने से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आमने-सामने हुई टक्कर

हादसा रात को करीब 10:45 बजे अंब के ऊना रोड पर कृष्णा नर्सरी के समीप हुआ। एचआरटीसी की बस ऊना से अंब की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक की बस से सीधी टक्कर हो गई। 

लोगों ने अस्पताल पहुंचाए युवक पर नहीं बच पाई जान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

क्या कहना है डीएसपी अंब का

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: 'मुआवजा मिला पर यादों की कीमत कौन चुकाएगा', घर छोड़ते भावुक हुए लोग; 12 मकान खाली 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।