विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चॉकलेट का लालच देकर कार में ले गया शख्स, ऊना में 5 साल का मासूम 18 घंटे बाद बरामद; CCTV से सुलझी गुत्थी

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:00 AM (IST)

ऊना के जलग्रां में एक पांच वर्षीय बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर कार में ले जाया गया, जिससे परिजनों ...और पढ़ें

चॉकलेट का लालच देकर बच्चे को कार में ले गया व्यक्ति, 18 घंटे बाद मिला।

चॉकलेट का लालच देकर बच्चे को कार में ले गया व्यक्ति, 18 घंटे बाद मिला।

HighLights

  1. पांच वर्षीय बच्चे को चाकलेट का लालच देकर कार में ले गए।

  2. ऊना के जलग्रां से बच्चा 18 घंटे बाद सुरक्षित मिला।

  3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बच्चे को सुरक्षित ढूंढा।

जागरण संवाददाता, ऊना। घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे की सुरक्षा उस समय खतरे में पड़ गई, जब एक व्यक्ति उसे चॉकलेट का लालच देकर कार में बैठाकर ले गया।

जलग्रां में रविवार को हुई इस घटना के बाद स्वजन परेशान रहे, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे तलाश शुरू की। करीब 18 घंटे बाद बच्चा हरोली क्षेत्र के ईसपुर में सुरक्षित मिला।

उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी परिवार करीब एक माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में जलग्रां आया था। रविवार दोपहर बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। शाम पांच बजे पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कार के नंबर तक पहुंची और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। उधर, बच्चा रातभर ईसपुर में एक घर के बाहर रोता रहा। रात दो बजे स्थानीय परिवार उसे अपने घर ले गया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बच्चे को स्वजन के हवाले कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति का उपचार चल रहा है। परिजनों के कार्रवाई से इनकार करने पर मामला दर्ज नहीं किया गया।