विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिप्टी CM के सामने बिगड़े पूर्व कांग्रेस MLA के बोल, भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी का उड़ाया मजाक

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 11:30 AM (IST)

ऊना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा विधायक सतपाल सत्ती के स्वास्थ्य पर अनुचित टिप्पणी की। यह टिप्पणी रिकॉर्ड होकर वायरल हुई।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और भाजपा विधायक सतपाल सत्ती। जागरण आर्काइव

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और भाजपा विधायक सतपाल सत्ती। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. पूर्व विधायक रायजादा ने सत्ती के स्वास्थ्य पर अनुचित टिप्पणी की।

  2. टिप्पणी वायरल होने से सोशल मीडिया पर राजनीतिक विवाद।

  3. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में हुई यह घटना।

जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के बोल बिगड़ गए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया और विधायक विवेक शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चली तो रायजादा के बोल बिगड़ गए। पूर्व विधायक ने सत्ती का नाम लिए बिना यह कह दिया कि उन्होंने ऑपरेशन गलत जगह करा लिया, मुंह का कराना चाहिए था।

हंसी ठहाकों के बीच बातचीत रिकॉर्ड, गरमाई सियासत

आपस में हंसी ठहाकों के बीच यह बातचीत वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के फोन में रिकॉर्ड हो गई और देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई। यूजर्स ने पूर्व विधायक को खूब ट्रोल भी किया। इसी विषय को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंटरनेट प्लेटफार्म पर पूर्व विधायक और कांग्रेस नेताओं को घेरना शुरू कर दिया। 

कांग्रेसियों ने भी पुराने वीडियो उठाकर विधायक सतपाल सत्ती की शब्दावली को लेकर जवाब देने शुरू कर दिए। दोनों ओर से इंटरनेट मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का युद्ध छिड़ गया। 

रायजादा के बीमार होने पर सत्ती पहुंचे थे पीजीआई

उल्लेखनीय है कि नेता एक-दूसरे का कुशलक्षेम भी पूछते रहे हैं। बीते समय में रायजादा के बीमार होने पर सत्ती तत्काल पीजीआइ पहुंचे थे। सत्ती के सड़क हादसे में घायल होने पर रायजादा सबसे पहले कुशलक्षेम जानने ऊना अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: 'हिमाचल सरकार की विदाई नजदीक, सत्ता में लौटेगी भाजपा', जयराम ठाकुर ने शिमला के नेरवा में भरी हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।