विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद CM सुक्खू ने की छु‌ट्टी की घोषणा, गर्मी से 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल पहुंचाए

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 16 Sep 2026 11:09 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 04:40 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के ऊना में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ एंटी चिट्टा ...और पढ़ें

HighLights

  1. हजारों युवाओं ने एंटी चिट्टा वॉकथॉन में लिया भाग।

  2. सीएम सुक्खू ने नशे के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया।

  3. गर्मी से 16 बच्चे बीमार, सीएम ने छुट्टी की घोषणा की।

संवाद सहयोगी, ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में हजारों युवा नशे के खिलाफ एकजुट हुए। मुख्यमंत्री सुखविंन्द्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में एंटी चिट्टा वॉकथॉन में हजारों युवाओं ने कदम से कदम बढ़ाया। इंदिरा गांधी खेल मैदान से शुरू वॉकथॉन आईएसबीटी ऊना तक गई और फिर वापस खेल मैदान पहुंची। गर्मी के कारण कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ भी ली। युवाओं ने नशा न करने और इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का प्रण लिया। 

सीएम सुक्खू ने जेन जी व जेन अल्फा कहकर संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, माता-पिता और जागरूक युवा की है। सीएम ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। ऊना के करीब 38 डिग्री तापमान के बीच युवा जोश की तारीफ की। सीएम ने कल यानी वीरवार को ऊना मेंसभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की। 

Una Walkathan 11

16 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन के दौरान गर्मी के कारण कुछ बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस कारण उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बच्चों का उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 16 बच्चों को अस्पताल लाया गया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बच्चों का हाल जानने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे। वहीं, सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी अस्वस्थ हुए बच्चों का अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।

 

Una Walkathan

समाज को संदेश देने की कोशिश

यह आयोजन केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि युवाओं और समाज को यह संदेश देने की कोशिश होगी कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। 

ड्रोन से भी निगरानी

भारी पुलिस की तैनाती के साथ ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। प्रतिभागियों के लिए पेयजल, शौचालय, जलपान, स्वास्थ्य सेवाओं और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाकाथान में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ आइटीआइ के प्रशिक्षु और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। आम लोग भी अभियान में जुड़ें हैं।

Una Walkathan 10

यातायात व्यवस्था बदली

वाकाथान के कारण बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक ऊना शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अंतर जिला वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। शहर के भीतर भी जरूरत के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया गया है।

इंदिरा गांधी खेल मैदान में सुबह आठ बजे पुलिस बैंड हार्मनी आफ द पाइन्स की प्रस्तुति हुई। संगीत की धुनों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और युवाओं में नशे के खिलाफ जोश भरा। 

600 बसों में की व्यवस्था

प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और वाकाथान के बाद वापस स्कूल व कालेज पहुंचाने के लिए एचआरटीसी, निजी और स्कूली बसों समेत करीब 600 बसें संचालित होंगी। इनमें एचआरटीसी की 20 और निजी 300 बसें तैनात की गई हैं जबकि बड़ी संख्या में स्कूली बसें भी सेवाएं देंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की ओर से अस्थायी बस अड्डों से इलेक्ट्रिक शटल बसें चलाई गईं।

सात स्थानों पर तैनात इंस्पेक्टर

यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए निगम ने अजोली मोड़, बहड़ाला, झलेड़ा, बस अड्डा ऊना, हरोली, रामपुर और थानाकलां में इंस्पेक्टर तैनात किए हैं। ये अधिकारी मौके पर यातायात व बस संचालन की व्यवस्था संभालकर लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे रहे।

आठ बजे के बाद डीसी चौक से रक्कड़ सड़क बंद

ऊना शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण सुबह आठ बजे तक छोटे वाहन पुराना बस अड्डा या गलुआ मैदान तक ही जा पाए। वाहन यहां खड़ा करने के बाद लोगों को इंदिरा गांधी खेल मैदान तक पैदल पहुंचना पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद डीसी चौक से रक्कड़ तक सड़क बंद कर दी गई। झलेड़ा की ओर से ऊना आने वाले वाहन चालकों को पुराना होशियारपुर मार्ग अपनाते हुए डीसी चौक तक पहुंचना पड़ा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का धर्मकोट में रेव पार्टी पर शिकंजा, चिट्टा-अफीम व नशे की अन्य खेप समेत 15 काबू