हिमाचल के कॉलेज में रैगिंग करने के बाद चंडीगढ़ पहुंच गया आरोपित, पिता ने पुलिस के हवाले किया
ऊना जिले के पंडोगा स्थित एक निजी कॉलेज में हुई रैगिंग के मामले में पुलिस ने आरोपित अमन कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद अमन अपने प ...और पढ़ें

ऊना के निजी कॉलेज में रैगिंग का आरोपित पुलिस ने चंडीगढ़ में पकड़ा है।
HighLights
ऊना कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपित अमन कुमार गिरफ्तार।
आरोपित ने चंडीगढ़ में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
कॉलेज ने अमन को निष्कासित कर जांच कमेटी बनाई।
जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में निजी कॉलेज हुई रैगिंग के मामले में पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। हरोली उपमंडल के पंडोगा स्थित निजी करॅलेज में हुए रैगिंग मामले में आरोपित अमन कुमार चंडीगढ़ पहुंच गया था। यहां पिता को जब पुलिस ने सारी बात बताई तो उन्होंने बेटे को पुलिस के पास आत्मसमर्पण करने को कहा। आरोपित की धरपकड़ के लिए हरोली पुलिस की टीमें भी मोहाली और चंडीगढ़ गई थीं।
पिता विनोद कुमार ने कानून का सहयोग करते हुए पुलिस टीम से संपर्क कर बेटे को पुलिस को सौंप दिया। विनोद कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं।
रैगिंग व पिटाई के आरोप लगे
केसी कॉलेज के होटल मैनेजमेंट विषय के द्वितीय वर्ष के छात्र ने सीनियर छात्र अजोगर खास जिला कांगड़ा निवासी अमन कुमार पर रैगिंग व पिटाई करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद कालेज प्रशासन ने अमन को कालेज से निष्कासित भी कर दिया था। कालेज प्रबंधन ने मामले में जांच कमेटी भी बनाई है।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस पहुंची चंडीगढ़
पुलिस जांच में आरोपित की मोबाइल नंबर की लोकेशन मोहाली एवं चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पाई गई थी। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपित को जल्द ही यहां लाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।