विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh News: 8 घंटे में पकड़ा ऊना से फरार विचाराधीन कैदी, पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

Published: Tue, 05 Nov 2024 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2024 10:15 AM (IST)

ऊना जिला जेल से एक और विचाराधीन कैदी के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। चंडीगढ़ ...और पढ़ें

ऊना में बाईक पर बैठकर फरार होता विचारधीन कैदी
ऊना में बाईक पर बैठकर फरार होता विचारधीन कैदी

HighLights

  1. एक महीने में कैदियों के फरार होने का यह तीसरा मामला
  2. बुडैल जेल से ऊना अदालत में पेशी के लिए लाई थी चंडीगढ़ पुलिस

जागरण टीम, ऊना/चंडीगढ़। चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से पेशी के लिए ऊना लाया गया एक विचाराधीन कैदी मंगलवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में फरार हो गया। हिमाचल पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ऊना जिला की सीमाओं पर नाकाबंदी कर सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की। चार टीमें बनाकर आसपास के क्षेत्रों में कैदी की तलाश शुरू की गई। आरोपित के भागने की घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात दोपहर 12.41 बजे हुई।

पुलिस ने आठ घंटे में ही किया गिरफ्तार

विचारधीन कैदी को ऊना पुलिस ने आठ घंटे में ही चताड़ा गांव के जंगल में एक श्मशान घाट से गिरफ्तार कर लिया और ऊना थाना ले आई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के अमृतसर निवासी कर्ण हत्या के मामले में बुड़ैल जेल में बंद है। वह ऊना में वर्ष 2020 में नौ ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा गया था। उसके खिलाफ ऊना सदर थाना में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले की पेशी मंगलवार को ऊना अदालत में होनी थी। चंडीगढ़ पुलिस उसे ऊना लाई थी।

ऊना व चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में चताड़ा गांव के जंगल से फरार हुए कैदी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है। ऊना में कैदियों की पेशी के दौरान कड़ी निगरानी रखने का आदेश जारी किया है। न्यायालय परिसर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है।

-राकेश सिंह, एसपी, जिला ऊना

पुलिस को चकमा देकर बाइक से फरार हो गया था

मंगलवार दोपहर पेशी समाप्त होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस उसे वापस ले जा रही थी। कोर्ट परिसर के बाहर पहले से ही सड़क पर एक व्यक्ति बाइक लेकर तैयार खड़ा था। सड़क पार करते समय अचानक कर्ण ने पुलिस को चकमा दिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

ऊना के अदालत के बाहर सडक पर खड़ी चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी, जहां से कैदी फरार हुआ।

इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती, वह आंखों से ओझल हो गया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के दिशा निर्देशानुसार एएसपी संजीव भाटिया ने फरार कैदी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई थीं। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अहम सुराग हाथ लगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अचानक बढ़ गई ठंड, इन जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

सहायता करने वाले बाइक चालक की तलाश जारी

इसके आधार पर पुलिस ने चताड़ा गांव के जंगल की तरफ ध्यान केंद्रित किया। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के बाद जंगल से सटे श्मशान घाट से फरार हुए कैदी को पकड़ लिया। हालांकि कैदी को फरार होने में सहायता करने वाले बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में किसानों से 3 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदेगी सरकार, कृषि मंत्री चंद्र कुमार का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।