Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के ऊना में प्रवासी कपल के बीच हिंसक झड़प, पत्नी ने नुकीले हथियार से वार कर पति को किया घायल

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:33 PM (GMT+05:30)

    ऊना के बहडाला गांव में एक प्रवासी दंपति के बीच घरेलू विवाद हिंसक हो गया, जिसमें पत्नी ने कथित तौर पर पति शिव कुमार पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। ...और पढ़ें

    ऊना में घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, पत्नी ने पति पर किया नुकीले हथियार से वार।

    ऊना में घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, पत्नी ने पति पर किया नुकीले हथियार से वार।

    HighLights

    1. बहडाला में प्रवासी दंपति के बीच घरेलू विवाद

    2. पत्नी ने पति पर नुकीले हथियार से हमला किया

    3. घायल पति को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी

    जागरण संवाददाता, ऊना। पुलिस थाना के तहत पड़ते बहडाला गांव में सोमवार को एक प्रवासी पति पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी द्वारा कथित तौर पर पति पर नुकीले हथियार से हमला करने के आरोप हैं।

    इस हमले में 20 वर्षीय शिव कुमार पुत्र महिंदर सिंह, हाल निवासी बहडाला, घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर होने पर छुट्टी दे दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू बातों को लेकर विवाद चलता आ रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी अक्सर घरेलू खर्च के लिए रुपये-पैसों की मांग करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी होती रही है।

    सोमवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने नुकीली चीज से शिव कुमार पर दो से तीन बार वार कर दिए।

    खबरें और भी

    हमले में उसके बाजू पर कट लग गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना ऊना की टीम भी मौके पर सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है तथा घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।