एशियन गेम्स हॉकी सेमीफाइनल: चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, ओलंपिक टिकट पर भी होंगी नजरें
भारत एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा, जहाँ टीम की नजरें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर होंगी।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: हॉकी इंडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, काकामिगाहारा। गत चैंपियन भारत गुरुवार को एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक को फिर जीवंत करेगा तो टीम की नजरें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने पर भी टिकी होंगी।
ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना चाहेगी टीम इंडिया
एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम सीधे लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी और भारत इस मौके को गंवाना नहीं चाहेगा। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। इसी साल विश्व कप में निराशाजनक अभियान में सातवें स्थान पर रहने के बाद भारत ने एशियाई खेलों में अब तक अजेय प्रदर्शन किया है।
बांग्लादेश पर दर्ज की शानदार जीत
टीम ने पूल ए में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के विरुद्ध 13-1 की जीत से की। इसके बाद श्रीलंका को 16-1 से हराया। भारत ने दक्षिण कोरिया के विरुद्ध 8-2 से जीत दर्ज की और फिर मेजबान जापान को 2-0 से हराया जो पूल चरण का उसका सबसे कड़ा मुकाबला रहा।
भारत ने ग्रुप चरण का समापन बांग्लादेश पर 10-0 की शानदार जीत के साथ किया। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने प्रभावी प्रदर्शन किया है और उसकी आक्रमण पंक्ति भी सही समय पर लय में आ गई है। फॉरवर्ड दिलप्रीत सिंह नौ गोल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके साथी फॉरवर्ड अभिषेक और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम पर आठ-आठ गोल हैं। पेनाल्टी कार्नर पर हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक भारत के लिए लगातार बड़ा हथियार रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।