पूर्व हॉकी कप्तान के घर लाखों की चोरी, 1980 ओलंपिक्स का बेशकीमती गोल्ड मेडल भी उड़ा ले गए चोर
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एमएम सोमाया के घर में चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोर उनके ...और पढ़ें

एमएम सोमाया के घर चोरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एमएम सोमाया के बेंगलुरू वाले घर में चोरी हुई, जहां चोरों ने उनके 1980 मॉस्को ओलंपिक्स के बेशकीमती गोल्ड मेडल को भी गायब कर दिया। उनके घर से गोल्ड मेडल समेत कुल तीन लाख से ज्यादा के सामान की चोरी हुई।
यह मामला 28 अक्टूबर का है। सोमाया इस दौरान दो दिन पहले ही घर छोड़कर अपने परिवार के साथ कर्नाटक के कोडागु के लिए निकल गए थे। लगभग सुबह 7:15 पर सोमाया के पड़ोसी नारायण ने देखा कि ओलंपियन के घर का दरवाजा खुला है, जिसके बाद पड़ोसी ने सोमाया को इस बारे में बताया।
पड़ोसी के सीसीटीवी फूटेज से पता चला कि दो अज्ञात व्यक्ति देर रात 2:34 पर घर में घुसे। वीडियो में देखा गया कि एक चोर ने नीली और दूसरे ने लाल शर्ट पहन रखी थी। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर कीमती सामान की चोरी की।
गोल्ड के अलावा ये मेडल भी चोरी
एफआईआर के मुताबिक 1980 ओलंपिक गोल्ड मेडल के अलावा, चोर ने 1982 एशियन गेम्स सिल्वर मेडल, 1986 एशियन गेम्स कांस्य पदक और 1982 की चैंपिंयस ट्रॉफी का ब्रॉन्ज भी गायब किया है।
इसके अलावा, 72-72 ग्राम के दो सिल्वर कप, 10 ग्राम के सोने की चूड़ी, छह चांदी के चम्मच, सिल्वर पॉट, 8 ग्राम के सोने का सिक्का और 30,000 रूपये कैश भी चुराया है। पुलिस शिकायत के मुताबिक मेडल्स को छोड़कर कुल 3.53 लाख की चोरी हुई है।
सोमाया ने पुलिस ने अनुरोध किया है कि वो जल्द से जल्द चोरों का पता करें और उनके खिलाफ एक्शन लें। साथ ही उनके सभी सामान सही सलाम वापस भी सौंप दें।
इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) (घर में अनधिकृत प्रवेश या गृहभेदन) और धारा 305 (आवास गृह, परिवहन के साधन या पूजा स्थल आदि में चोरी) के तहत इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।