विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian games: हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड; ओलंपिक कोटा किया हासिल

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Updated: Fri, 06 Oct 2023 05:36 PM (IST)

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल मैच में जापान को 5-1 से रौंदते हुए एशियन गेम्स में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ...और पढ़ें

भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल। फोटो- एपी
भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल। फोटो- एपी

HighLights

  1. भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
  2. फाइनल में जापान को 5-1 से रौंदा
  3. भारत ने ओलंपिक कोटा किया हासिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में कमाल कर दिया। फाइनल में जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारत ने ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया है।

पहले हाफ में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया। भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमण करने जारी रखें। हालांकि, जापान के डिफेंडरों ने भारत को गोल करने से रोका, लेकिन भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का बेहतरीन तरीके से उपयोग किया। मनप्रीत सिंह ने रिवर्स फ्लिक करके गेंद को गोलपोस्ट में भेजा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

भारतीय आक्रमण के आगे जापान पस्त

हाफ टाइम के बाद भी भारत ने आक्रमण करना जारी रखा। जापानी खिलाड़ियों की गलती की वजह से भारत को 4 बार पेनल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि, भारतीय टीम इसे भुनाने में सफल नहीं हुई। जब दूसरे क्वार्टर में भारत को पांचवीं बार पेनल्टी कॉर्नर मिला, तब कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन ड्रैग-फ्लिकर की मदद गोल दागा। इस गोल से भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली।

यह भी पढ़ें- Asian Games में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, उज्बेकिस्तान से होगा मुकाबला

भारतीय हॉकी टीम ने जीता चौथा एशियन गोल्ड मेडल

वहीं, तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए अमित रोहिदास ने गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने गोल दागकर इस बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। आखिरी पलों में जापान ने एक गोला दागा। आखिरी मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागकर बढ़त 5-1 कर दी। फाइनल सीटी बचने के बाद भारत ने मैच 5-1 से जीत लिया। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का यह चौथा गोल्ड मेडल है।

यह भी पढ़ें- Asian Games: पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलने पर ध्यान देगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, सिंगापुर से होगा मुकाबला