India vs Bangladesh Hockey Highlights: भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में रौंदा, 13-0 की जीत के साथ टूर्नामेंट का किया आगाज
IND vs BAN Hockey Asian Champions Trophy 2026 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने 13-0 से जीत हासिल की।

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Bangladesh Hockey Highlights: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया है। भारत ने जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा। टीम इंडिया के लिए मंदीप सिंह और हार्दिक सिंह ने तीन-तीन गोल किए। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी दो गोल दागे।
India vs Bangladesh Live Match Score: भारत ने जीता मुकाबला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 13-0 से जीत हासिल की। टीम इंडिया के लिए मंदीप सिंह और हार्दिक सिंह ने तीन-तीन गोल किए। इसी के साथ टीम इंडिया ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
India vs Bangladesh Live Match Score: मंदीप सिंह ने दागा तीसरा गोल
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने 11-0 की बढ़त बना ली है। भारत के मंदीप सिंह ने मुकाबले का तीसरा गोल दागा है। चौथे क्वार्टर में मंदीप ने गोल दागकर भारत को 11-0 की बढ़त दिला दी है। बांग्लादेशी टीम का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है।
IND vs BAN Hockey Live Updates: भारत ने बनाई 10-0 की बढ़त
बांग्लादेश के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया का दबदबाव जारी है। एशियन गेम्स में 10-0 से हराने के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर चैंपियंस ट्रॉफी में भी 10-0 की बढ़त बना ली है। जुगराज सिंह ने 46वें मिनट में गोल दागा।
IND vs BAN Hockey Live Updates: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
बांग्लदेश के खिलाफ तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने तीन गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर 44वें मिनट में गोल दागा। ये उनका मुकाबले में दूसरा गोल था। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक 9-0 की बढ़त बना ली है।
India vs Bangladesh Hockey Live Score: हार्दिक और दिलप्रीत ने दागे गोल
बांग्लादेश ने तीसरे क्वार्टर में कुछ बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने तीसरे क्वार्टर में भारत को 12 मिनट तक कोई गोल नहीं करने दिया। हालांकि, 43 मिनट में टीम इंडिया ने ये बंधन तोड़ दिया और हार्दिक सिंह ने टीम इंडिया के लिए सातवां गोल दाग दिया। इसके अगले ही मिनट यानी 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग दिया। इसी के साथ टीम इंडिया की बढ़त अब 8-0 हो गई है।
India vs Bangladesh Hockey Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
बांग्लादेश के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। पहले हाफ तक टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 6-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरे हाफ में भी हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी और बाकी टीमों को भी चेतावनी देना चाहेगी।
IND vs BAN Hockey Match Updates: पहला हाफ समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की टीम दबाव में है। भारत ने पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश पर 6-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में चार, जबकि दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे और मुकाबले में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।
IND vs BAN Hockey Match Updates: नीलकांत शर्मा ने दागा गोल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया छठा गोल दाग दिया है। भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश पूरी तरह से लाचार दिख रहा है। अब तक बांग्लादेशी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी है। नीलकांत ने खेल के 26वें मिनट में छठा गोल दागा और अब भारत ने बांग्लादेश पर 6-0 की बढ़त बना ली है।
India vs Bangladesh Hockey Match Live: भारत 5-0 से आगे
दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया ने इस क्वार्टर का पहला गोल दाग दिया है। अभिषेक ने भारत के लिए इस मुकाबले का पहला गोल दागा है। इसी के साथ अब टीम इंडिया की बढ़त 5-0 हो गई है।
India vs Bangladesh Hockey Match Live: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
पहले क्वार्टर में भारतीय टीम पूरी तरह से हावी रही और बांग्लादेश पर 4-0 की बढ़त बनाई। अब दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है और टीम इंडिया इसमें भी अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी।
Asian Champions Trophy 2026 Live Score: पहला क्वार्टर समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्वार्टर में ही शिकंजा कस दिया है। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक भारत ने चार गोल कर लिए हैं। टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 4-0 की बढ़त बना ली है।
Asian Champions Trophy 2026 Live Score: मंदीप ने दागा एक और गोल
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्वार्टर में ही 3-0 की बढ़त बना ली है। जालंधर में खेले जा रहे इस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम दबाव में है। मंदीप ने तीसरा गोल दाग दिया है। इससे पहले उन्होंने एक और गोल दागा था।
India vs Bangladesh Live Match Score: मंदीप ने दागा गोल
भारतीय टीम ने जालंधर में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में पहले क्वार्टर में ही बांग्लादेश पर दबाव बना दिया है। कप्तान हरमनप्रीत के बाद मंदीप ने एक और गोल दाग दिया है। इसी के साथ भारत की बढ़त अब 2-0 हो गई है।
India vs Bangladesh Live Match Score: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
भारत को पहले क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बढ़त दिलाई है। जालंधर में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने शुरुआत में ही बांग्लादेश पर दबाव बना दिया है। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था और हरमनप्रीत ने उसका फायदा उठाते हुए गोल दाग दिया।
India vs Bangladesh Hockey Match Live: भारत का प्लेइंग स्क्वाड
सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और राजिंदर सिंह।
सब्सीट्यूट: दिलप्रीत सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक, आदित्य लालगे, अमित रोहिदास, विवेक सागर प्रसाद, अमनदीप लाकड़ा, शिलानंद लाकड़ा।
The defending champions are ready to get their campaign underway! Here’s your Indian Men’s Hockey Team line-up for their opening clash against Bangladesh at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026. 🏑💪 India 🇮🇳 vs Bangladesh 🇧🇩 ⏰: Today, 7:20 PM IST Watch Live → JioHotstar and Star Sports 2 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
IND vs BAN Hockey Live Updates: गायक निंजा ने किया परफॉर्म
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पंजाबी सिंगर निंजा ने परफॉर्मेंस दी। उनके गानों से जालंधर का स्टेडियम झम उठा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।
Punjab brought the energy, and the stage came alive! 🔥🎶
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
Punjabi singer Ninja, along with spectacular cultural performances, lit up the opening ceremony of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026, setting the perfect tone for an action-packed tournament! 🏑🇮🇳
🗓️ October 27… pic.twitter.com/9GGVxAQE92
IND vs BAN Hockey Live Updates: आज के मुकाबलों के नतीजे
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में आज दो मुकाबले खेले गए। भारतीय टीम के एक्शन में आने से पहले मलेशिया-चीन और जापान-साउथ कोरिया का आमना-सामना हुआ। मलेशिया ने चीन को 5-4 से हराया। दूसरे मुकाबले में जापान ने कोरिया को 3-2 से मात दी। अब भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
India vs Bangladesh Hockey Live Score: भारतीय टीम का स्क्वाड
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह और अमनदीप लाकड़ा।मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह।
फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह।
रिजर्व: विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह।
India vs Bangladesh Hockey Live Score: छठे खिताब पर भारत की नजर
टीम इंडिया ने अब तक एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है। ऐसे में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा
India vs Bangladesh Hockey Live Score: लाइव ब्लॉग
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जालंधर में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी।
