IND vs JPN Highlights: भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, 'सरपंच सेना' ने जापान को करीबी मैच में रौंदा
IND vs JPN Asian Champions Trophy: भारतीय टीम ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम किया है। ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने गुरुवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंद दिया। भारत ने इसी के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की टीम पहले दो क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ रही थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। वहीं आखिरी क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने शानदार गोल कर भारत को पहली बार मैच में बढ़त दिलाई। फिर जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बेहतरीन ड्रैग फ्लिक के साथ गोल दागा, जबकि विवेक सागर प्रसाद ने डी में जोरदार शॉट लगाकर जापान के डिफेंस को भेद कर चौथा गोल किया और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।