IND vs JPN Highlights: भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, 'सरपंच सेना' ने जापान को करीबी मैच में रौंदा
IND vs JPN Asian Champions Trophy: भारतीय टीम ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम किया है। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा है।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने गुरुवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंद दिया। भारत ने इसी के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की टीम पहले दो क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ रही थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। वहीं आखिरी क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने शानदार गोल कर भारत को पहली बार मैच में बढ़त दिलाई। फिर जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बेहतरीन ड्रैग फ्लिक के साथ गोल दागा, जबकि विवेक सागर प्रसाद ने डी में जोरदार शॉट लगाकर जापान के डिफेंस को भेद कर चौथा गोल किया और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
Asian Champions Trophy Final Live: भारत ने जीता खिताब
भारतीय टीम ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल में जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। भारत पहले दो क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ रहा था। मगर सरपंच हरमनप्रीत सिंह की सेना ने आखिरी दो क्वार्टर में वापसी करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। भारत की ये रिकॉर्ड छठी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी है।
IND vs JPN Hockey Final Live Updates: भारत ने दागा चौथा गोल
भारतीय टीम ने चौथा गोल दाग दिया है। विवेक सागर प्रसाद के स्टिक से शानदार गोल आया। भारत 4-1 से फाइनल में आगे हो गई है।
IND vs JPN Hockey Final Live: भारत 3-1 से आगे
जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का शानदार फायदा उठाया। उन्होंने शानदार ड्रैग फ्लिक से जापान का डिफेंस भेद दिया। भारत फाइनल में 3-1 से आगे।
India vs Japan Final 2026: भारत के पास बढ़त
भारतीय टीम को फाइनल में आखिरकार बढ़त मिल गई है। दिलप्रीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दागा है। भारत ने मैच में 2-1 से बढ़त बना ली है।
IND vs JPN Hockey Final Live Updates: भारत ने दागा गोल
भारत ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले गोल दाग दिया है। इसी के साथ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया है। शिलानंद लाखड़ा के स्टिक से गोल हुआ है।
IND vs JPN Hockey Final Live: भारत ने गंवाया मौका
भारतीय टीम को मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला है। इस दौरान हरमनप्रीत सिंह गोल करने में नाकामयाब रहे।
India vs Japan Final 2026: दूसरे हाफ का खेल शुरू
भारत और जापान के बीच रहे फाइनल मुकाबले का दूसरा हाफ शुरू हो गया है। भारतीय टीम अभी भी 0-1 से पीछे हैं। उसकी नजर तीसरे क्वार्टर में गोल बराबर करने पर होगी।
IND vs JPN Hockey Scorecard: दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। अब तक जापान ने शानदार खेल दिखाया है। मेहमानी टीम ने पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। टूर्नामेंट में पहला मौका है, जब भारतीय टीम पहले हाफ में एक भी गोल नहीं कर सकी है।
IND vs JPN Hockey Scorecard: जापान ने गंवाया मौका
भारत के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को खेल के 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, जापान की टीम इस मौका का फायदा नहीं उठा सकी। अमित रोहिदास के दम पर भारत ने स्कोर नहीं होने दिया। फिलहाल जापान की टीम फाइनल में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
India vs Japan Final 2026: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले का दूसरा क्वार्टर शुरू हो चुका है। जापान की टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। टीम इंडिया पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर सकी लेकिन दूसरे क्वार्टर में वे अपनी फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे और मुकाबले में बढ़त हासिल करना चाहेंगे।
India vs Japan Final 2026: पहले क्वार्टर का खेल समाप्त
भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। पहले क्वार्टर में जापान की टीम 1-0 से आगे है। जापान के डिफेंडरों ने भारत को गोल नहीं करने दिया।
India vs Japan Hockey Final Live Score: जापान के डिफेंस को नहीं भेद पा रहा भारत
जापान ने भारत के खिलाफ अब तक शानदार खेल दिखाया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी 4 बार डी में पहुंचे लेकिन एक भी गोल नहीं कर सके। जापान फिलहाल भारत पर 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। भारतीय खिलाड़ी भी लगातार गोल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन असफल हो रहे हैं।
India vs Japan Hockey Final Live Score: जापान ने दागा गोल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान ने शानदार शुरुआत की है। जापान के लिए काजुमासा मत्सुमोतो ने खेल के तीसरे मिनट में गोल दागा और उन्होंने जापान को बढ़त दिला दी है। इसी के साथ भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम को जल्द ही इस बढ़त को खत्म करना होगा।
IND vs JPN Hockey Final Live Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और जापान के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो चुका है। टीम इंडिया छठी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी।
IND vs JPN Hockey Final Live Updates: भारत के शुरुआती ग्यारह का एलान
जापान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपने शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
INDIA'S STARTING XI FOR THE FINAL IS HERE! 🇮🇳🔥 One team. One mission. Let's defend our crown on home soil! 🏆 🏑 India 🇮🇳 vs Japan 🇯🇵 🗓️ Thursday, November 5 ⏰ 7:00 PM IST 📺 Watch LIVE on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
Asian Champions Trophy Final Live: हरमनप्रीत सिंह टॉप स्कोरर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए छह मैचों में 10 गोल दागे हैं। हरमनप्रीत टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।
Asian Champions Trophy Final Live: छठे खिताब पर भारत की नजर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का ये नौवां संस्करण खेला जा रहा है। इसमें से टीम इंडिया सातवीं बार फाइनल में पहुंची है, जबकि पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत ने 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता), 2023 और 2024 में खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत की नजरें छठे खिताब पर हैं।
IND vs JPN Final Live Score: अजेय है भारतीय टीम
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में अब तक अजेय रही है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में कुल पांच मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके अलावा सेमीफाइनल मैच में भारत ने कोरिया को हराया था।
IND vs JPN Final Live Score: भारत और जापान की भिड़ंत
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और जापान की भिड़त होने वाली है। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया था। दूसरी तरफ भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर फाइनल में एंट्री मारी।
IND vs JPN Final Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 फाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू होगा।
