India vs Malaysia Hockey Highlights: हरमनप्रीत सिंह का चला जादू, 'सरपंच साहब' की सेना ने मलेशिया को रौंका
India vs Malaysia Hockey Highlights: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने मैच में 4-2 से जीत हासिल की

इंडिया वर्सेस मलेशिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Malaysia Hockey Highlights: भारत और मलेशिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने मुकाबले में 4-2 से जीत दर्ज की। भारत की टूर्नामेंट में ये लगातार चौथी जीत है। भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह तीन गोल दागे। उनके अलावा सुखजीत सिंह ने भी एक गोल किया।
IND vs Malaysia Live Score Today: भारत ने जीता मुकाबला
मलेशिया के खिलाफ ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 4-2 से जीत हासिल की। भारत की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में ये लगातार चौथी जीत है। भारत के लिए इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया और तीन गोल दागे।
IND vs Malaysia Live Score Today: मलेशिया ने दागा दूसरा गोल
भारत के खिलाफ आखिरी मिनटों में मलेशिया ने दूसरा गोल दागा लेकिन मलेशियाई टीम के पास अधिक समय नहीं थी कि वे वापसी कर सकें। टीम इंडिया ने 4-1 की बढ़त हासिल कर ली थी।
IND vs Malaysia Live Score Today: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
मलेशिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमाल प्रदर्शन किया है। उन्होंने चौथे क्वार्टर में गोल दागा, जो उनका मुकाबले का तीसरा गोल है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 4-1 की बढ़त बना ली है।
India vs Malaysia Hockey Live Updates: चौथे क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया का मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने तक भारत ने 3-1 से बढ़त बना ली है। अब चौथे क्वार्टर में भी टीम इंडिया इसी तरह बढ़त को कामय रखना चाहेगी।
India vs Malaysia Hockey Live Updates: तीसरा क्वार्टर समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले का तीसरा क्वार्टर समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने सुखजीत सिंह के तीसरे क्वार्टर में गोल के दम पर 3-1 से बढ़त बना ली है। भारत के लिए अब तक हमरनप्रीत सिंह ने दो और सुखजीत ने एक गोल दागा है।
IND vs Malaysia Live Hockey Score: सुखजीत सिंह ने दागा गोल
मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में भारत के सुखजीत सिंह ने शानदार गोल दागा है। उन्होंने खेल के 43वें मिनट में शानदार गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 3-1 कर दिया। उनसे पहले दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे थे।
IND vs Malaysia Live Hockey Score: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
मलेशिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम इंडिया की वापसी कराई है। दूसरे क्वार्टर में गोलरहित रहने के बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और टीम इंडिया को 2-1 से बढ़त दिलाई।
India vs Malaysia Quarter Wise Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और मलेशिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक स्कोर 1-1 है। टीम इंडिया अब तीसरे क्वार्टर में दम दिखाना चाहेगी और मलेशिया पर बढ़त हासिल करना चाहेगी।
IND vs Malaysia Hockey Match Scoreboard: पहले हाफ का खेल समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी हैं। टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में गोल दागा था, जबकि मलेशिया ने दूसरे क्वार्टर में गोल दाग स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
IND vs Malaysia Hockey Match Scoreboard: मलेशिया ने दागा गोल
भारत के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मलेशिया ने गोल दाग दिया है। मलेशियाई टीम को 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और वे इस बार मौके का फायदा उठाने में कामयबा रही। मलेशिया के लिए अखीउल्लाह अनवुर ने गोल दाग स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।
IND vs Malaysia Live Match: भारत भी नहीं कर सका गोल
भारत को दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इंडिया इसका फायदा नहीं उठा सकी। भारतीय टीम गोल करने से चूक गई और वे मलेशिया पर 2-0 की बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो सके।
IND vs Malaysia Live Match: मलेशिया ने गंवाया मौका
भारत के खिलाफ मुकाबले में पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में उन्हें पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मौका मिला था। हालांकि, मलेशियाई खिलाड़ी गोल करने से चूक गए और बराबरी करने का मौका गंवा दिया।
India vs Malaysia Live Hockey Goal Update: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई और अब दूसरे क्वार्टर में भी मलेशिया पर भारतीय टीम दबाव बनाए रखना चाहेगी।
India vs Malaysia Live Hockey Goal Update: पहले क्वार्टर का खेल समाप्त
भारत और मलेशिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले का पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह के गोल के दम पर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी।
IND vs Malaysia Live Score Today: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में भारत को तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर कमाल किया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है।
IND vs Malaysia Live Score Today: भारत-मलेशिया मुकाबला शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। टीम इंडिया की नजरें टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भी मलेशिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
India vs Malaysia Hockey Live Updates: भारत की शुरुआती ग्यारह
मलेशिया के खिलाफ जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
THE INDIAN STARTING XI IS HERE! 🇮🇳🏑 The defending champions are all set to take on Malaysia in a crucial top-of-the-table clash at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🔥 India 🇮🇳 vs Malaysia 🇲🇾 🗓️ November 1 at 7 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
India vs Malaysia Hockey Live Updates: भारत की नजरें जीत पर
भारतीय टीम का लीग स्टेज में ये आखिरी मुकाबला होने वाला है। टीम इंडिया अजेय रहते हुए नॉकआउट स्टेज में पहुंचना चाहेगी। अब तक खेले गए तीनों मैचों में भारत ने शानदार खेल दिखाया है।
India vs Malaysia Hockey Live: पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक कुल आठ संस्करण खेले जा चुके हैं और नौवां संस्करण भारत में खेला जा रहा है। अब तक खेले गए आठ एडिशन में भारतीय टीम पांच बार चैंपियंन रही है। हरमनप्रीत सिंह की सेना की नजरें अब छठे खिताब पर हैं।
India vs Malaysia Hockey Live: टूर्नामेंट में अजेय भारतीय टीम
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया का लीग स्टेज में ये आखिरी मैच है और जीत की लय बरकरार रखते हुए भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज में पहुंचना चाहेगी।
India vs Malaysia Hockey Live: लाइव ब्लॉग
भारत और मलेशिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले की शुरुआत शाम के 7 बजे से होने वाली है।
