India vs South Korea Hockey Highlights: विजय रथ पर सवार भारतीय टीम, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में की एंट्री; कोरिया को 8-1 से दी मात
India vs Korea Hockey Highlights: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जापान के खिलाफ अब टीम इंडिया खिताबी मुकाबला खेलेगी।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Korea Asian Champions Trophy 2026 Highlights: साउथ कोरिया के खिलाफ 8-1 से सेमीफाइनल में जीत हासिल कर भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया सातवीं बार फाइनल में पहुंची है, जबकि पांच बार खिताब को अपने नाम किया है। अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की नजरें छठे खिताब पर है।
India vs Korea Live Hockey Match: भारत ने जीता मुकाबला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और साउथ कोरिया के बीच मोहाली में खेला गया। टीम इंडिया ने कोरिया को 8-1 को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत का फाइनल में जापान से मुकाबला होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 5-2 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मैच में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा ने दो-दो गोल दागे। उनके अलावा हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया।
India vs South Korea Hockey Live Score: विवेक सागर प्रसाद ने किया गोल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में विवेक सागर प्रसाद ने शानदार गोल किया है। उन्होंने खेल के 54वें मिनट में गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 8-1 कर दिया है।
India vs South Korea Hockey Live Score: निर्णायक क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले का चौथा क्वार्टर शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक 7-1 से बढ़त बनाए हुए है। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल के लिए भी लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है।
India vs Korea Hockey Live Updates: तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त
भारत और साउथ कोरिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले का तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक 7-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में मात्र एक गोल किया। पहले और दूसरे क्वार्टर में भारत ने तीन-तीन गोल किए थे।
India vs Korea Hockey Live Updates: अंगबीर सिंह ने दागा गोल
भारत के अंगदबीर सिंह ने सातवां गोल दाग दिया है। उनका मुकाबले का ये पहला गोल था। टीम इंडिया ने अब कोरियाई टीम पर 7-1 से बढ़त बना ली है। अंगद ने खेल के 36वें मिनट में गोल दागा।
India Hockey Match Today Live Score: कोरियाई कप्तान को मिला येलो कार्ड
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू होने पर कोरियाई टीम ने बड़ी गलती कर दी। उनके 11 के बजाय 14 खिलाड़ी मैदान पर थे। इसकी वजह से अंपायर ने कोरियाई कप्तान योंगबोक किम को येलो कार्ड दिया है। वे अब 5 मिनट तक खेल से बाहर रहेंगे।
India Hockey Match Today Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले हाफ तक 6-1 के स्कोर से बड़ी बढ़त बना ली है। इसी दबदबे को भारतीय टीम दूसरे हाफ में भी बनाए रखना चाहेगी।
India vs Korea Hockey Semifinal Live Updates: पहले हाफ का खेल समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पर टीम इंडिया ने अपना शिकंजा कस दिया है। मोहाली में खेले जा रहे मुकाबले में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया इस वक्त 6-1 से बढ़त बनाए हुए है। भारत ने पहले और तीसरे क्वार्टर में तीन-तीन गोल किए।
India vs Korea Hockey Semifinal Live Updates: दिलप्रीत सिंह ने दागा एक और गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने विशाल बढ़त बना ली है। भारत के लिए छठा गोल दिलप्रीत सिंह ने दागा। उन्होंने खेल के 25वें मिनट में गोल दागा है। ये उनका इस मुकाबले का दूसरा गोल है। इसी के साथ टीम इंडिया की बढ़त अब 6-1 हो गई है।
Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल
भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में दूसरा गोल दाग दिया है। सुखजीत के बाद दिलप्रीत सिंह ने भी 21वें मिनट में गोल दाग दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने कोरियाई टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 5-1 से बढ़त बना ली है।
Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: सुखजीत सिंह ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सुखजीत सिंह ने कमाल किया है। उन्होंने खेल के 21वें मिनट में गोल किया है और टीम इंडिया की बढ़त को 4-1 कर दिया है। सुखजीत का टूर्नामेंट में ये पांचवां गोल है।
India vs South Korea Live Scorecard: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अब तक 3-1 से बढ़त बनाए हुए। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इसी बढ़त को दूसरे क्वार्टर में भी बरकरार रखना चाहेगी।
India vs South Korea Live Scorecard: पहले क्वार्टर का खेल समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने 3-1 से साउथ कोरिया पर बढ़त बनाए रखी है। टीम इंडिया के लिए शिलानंद लाकरा ने कमाल करते हुए दो गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी एक गोल किया। कोरियाई टीम के लिए सांगजुन हन ने एकमात्र गोल किया।
India vs Korea Live Hockey Match: शिलानंद लाकरा ने दागा एक और गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में शिलानंद लाकरा का कमाल देखने को मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक के बाद उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया और मुकाबले का दूसरा गोल किया। लाकरा ने खेल के 13वें मिनट में गोल किया और टीम इंडिया को 3-1 से बढ़त दिलाई।
India vs Korea Live Hockey Match: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमाल करते हुए गोल दाग दिया है। वे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं और उन्होंने सेमीफाइनल मैच में भी गोल का खाता खोल लिया है। हरमनप्रीत ने खेल के नौवें मिनट में गोल किया और टीम इंडिया को 2-1 से बढ़त दिलाई।
India vs South Korea Hockey Live Score: साउथ कोरिया ने दागा गोल
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया ने दमदार वापसी की है। कोरिया के लिए सांगजुन हन ने खेल के आठवें ओवर में गोल किया। इसी के साथ कोरिया ने भारत की बराबरी कर ली है। कोरियाई टीम ने स्कोर को 1-1 कर दिया है।
India vs South Korea Hockey Live Score: शिलानंद लाकरा ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना पहला गोल दाग दिया है। भारत के लिए शिलानंद लाकरा ने कमाल का गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने खेल के चौथे मिनट में ही गोल दाग दिया।
India vs Korea Hockey Live Updates: भारत बनाम साउथ कोरिया सेमीफाइनल मैच शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और साउथ कोरिया के बीच मोहाली में खेला जा रहा है। टीम इंडिया मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
India vs Korea Hockey Live Updates: भारत ने शुरुआती ग्यारह का एलान किया
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
THE STARTING XI IS READY FOR THE SEMI-FINAL! 🇮🇳🔥 Here’s the Indian team’s Starting XI for the crucial clash against Korea as the hosts look to book their place in the final of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑💪 🗓️ Wednesday, November 4, 7:00 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
फाइनल में पहुंचा जापान
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जापान और मलेशिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और चारों क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। इसके बाद मुकाबले का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला। पेनल्टी शूटआउट में जापान ने मलेशिया को 5-3 के स्कोर से हराया।
India vs South Korea Hockey Live: भारत छठी बार खिताब पर जमाना चाहेगा कब्जा
भारतीय टीम ने अब तक एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब कुल पांच बार अपने नाम किया है। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में खेल रही है और अब उनकी नजरें छठे खिताब पर हैं।
India vs South Korea Hockey Live: भारत की नजरें फाइनल पर
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में कुल 5 मैच खेले और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका सामना साउथ कोरिया से होने वाला है। अपने पिछले मैच में भारत ने कोरिया को 8-0 से रौंदा था।
India vs South Korea Hockey Live: लाइव ब्लॉग
भारत और साउथ कोरिया के बीच होने वाले एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।
