India vs South Korea Hockey Highlights: हरमनप्रीत सिंह की सेना ने कोरिया को बेदम, अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह
India vs Korea Hockey Highlights: भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला खेला जा गया। मैच में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Korea Hockey Highlights: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला खेला गया। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की। भारत ने इस जीत के साथ अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की नजरें अब छठे खिताब पर है। टीम इंडिया अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी है।
India vs Korea Hockey Live Updates: भारत ने जीता मुकाबला
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की। भारत की टूर्नामेंट में ये लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए नॉकआउट में जगह बना ली है।
Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: अंगद बीर सिंह ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भारत ने आठवां गोल दाग दिया है। खेल के आखिरी मिनट में अंगद ने गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 8-0 कर दिया। उनका मुकाबले का ये पहला गोल है।
Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: निर्णायक क्वार्टर का खेल शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच खेल जा रहे मुकाबले में अंतिम क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया मुकाबले में 7-0 की विशाल बढ़त हासिल कर चुकी है।
India vs South Korea Live Scorecard: तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त
भारत और साउथ कोरिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को 7-0 कर लिया है। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल चार गोल किए। भारत के लिए इस क्वार्टर में शिलानंद लाकरा, सुखजीत सिंह, संजय और दिलप्रीत सिंह ने गोल किया।
India vs South Korea Live Scorecard: दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा गोल दाग दिया है। उन्होंने ही मुकाबले का पहला गोल दागा था। दिलप्रीत ने खेल के 40वें मिनट में गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 7-0 हो गई है।
India vs Korea Live Hockey Match: संजय ने दागा गोल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भारत ने शिकंजा कस दिया है। खेल के 36वें मिनट में संजय ने गोल दागकर भारत की बढ़त को 6-0 कर दिया है। कोरियाई टीम अब तक कोई गोल नहीं कर सकी है।
India vs Korea Live Hockey Match: सुखजीत सिंह ने किया गोल
भारत के सुखजीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में कई कमाल के गोल किए हैं। उन्होंने कोरिया के खिलाफ भी यही कमाल किया। सुखजीत ने खेल के 33वें मिनट में गोल दागा और भारत की बढ़त को 5-0 कर दिया।
India vs South Korea Hockey Live Score: शिलानंद लाकरा ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ जालंधर में खेले जा रहे मुकाबले में शिलानंद लाकरा ने अपना पहला गोल दाग दिया है। उन्होंने खेल के 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इसी के साथ भारत की बढ़त 4-0 हो गई है।
India vs South Korea Hockey Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक 3-0 की बढ़त बनाए रखी है। अब तीसरे क्वार्टर में भी हमरनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम दबाव को बरकरार रखना चाहेगी।
India vs Korea Hockey Live Updates: पहले हाफ का खेल समाप्त
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरी तरफ कोरिया भी कोई गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक 3-0 की बढ़त बनाए हुए है।
India vs Korea Hockey Live Updates: हरमनप्रीत सिंह को नहीं मिला गोल
भारत को कोरिया के खिलाफ 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह के पास एक बार फिर से कमाल दिखाने का मौका था। उन्होंने गोलपोस्ट में गेंद को डाल दिया था लेकिन बैक स्टिक होने के कारण गोल नहीं दिया गया।
Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: कोरिया ने गंवाया दूसरा मौका
भारत के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में कोरिया की टीम को दूसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इस मौके का फायदा उठाने से चूक गए। कोरिया को 24वें मिनट में दूसरा पीसी मिला लेकिन वे गोल नहीं कर सके। टीम इंडिया फिलहाल 3-0 की बढ़त बनाए हुए है।
Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: साउथ कोरिया गोल करने से चूका
दूसरे क्वार्टर में साउथ कोरिया को पहला गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वे इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। खेल के 18वें मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने कमाल किया और विपक्षी टीम को गोल करने से रोक दिया। भारत फिलहाल साउथ कोरिया रर 3-0 की बढ़त बनाए हुए है।
India vs South Korea Live Scorecard: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला जालंधर में खेला जा रहा है। दूसरे क्वार्टर का मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा।
India vs South Korea Live Scorecard: हरमनप्रीत सिंह का कमाल
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने ड्रैग फ्लिक का एक बार फिर से कमाल दिखाया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 3-0 कर दिया है। हरमनप्रीत का टूर्नामेंट में ये नौवां गोल है।
India vs Korea Live Hockey Match: जुगराज सिंह ने दागा गोल
साउथ कोरिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले क्वार्टर में ही टीम इंडिया ने दो गोल दाग दिए हैं। भारत के लिए दूसरा गोल जुगराज सिंह ने दागा, जहां भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला था। जुगराज ने खेल के 11वें मिनट में गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 2-0 कर दिया है।
India vs Korea Live Hockey Match: दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में साउथ कोरिया के खिलाफ भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल दाग दिया है। टीम इंडिया के लिए दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने खेल के आठवें मिनट में पहला गोल दागा।
India vs South Korea Hockey Live Score: भारत बनाम साउथ कोरिया मुकाबला शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और वे जीत की लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही दबाव बनाना चाहेगी।
India vs South Korea Hockey Live Score: भारत की शुरुआती ग्यारह
साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
Team India is ready to take the field for one final League-stage battle! 💪🏑 Meet India's Starting XI as they take on Korea, aiming to make it five wins in five and finish the pool stage on a high at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🇮🇳 India 🇮🇳 vs Korea 🇰🇷 🗓️ November 2 at 7 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 2, 2026
India vs South Korea Hockey Live: हरमनप्रीत सिंह का कमाल
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट में अब तक कमाल किया है। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में तीन गोल दागे थे। अब तक वे कुल आठ गोल कर चुके हैं और टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर बने हुए हैं। एक बार फिर भारतीय टीम को उनसे इसी कमाल की उम्मीद होगी।
India vs South Korea Hockey Live: टीम इंडिया अब तक है अजेय
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0, चीन को 4-2, जापान को 4-1 और मलेशिया को 4-2 से मात दी। अब टीम इंडिया की नजरें अपना पांचवां मुकाबला जीतकर अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी।
India vs South Korea Hockey Live: लाइव ब्लॉग
भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाएगा।
