विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मचाया कोहराम, गोल की आंधी में उड़ा दी इंडोनेशियाई टीम; 17-1 से दी पटखनी

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 02:04 PM (IST)

आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराकर लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 के अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोलों की बारिश करने वाली भारत की महिला हॉकी टीम ने दूसरे मैच में यही सिलसिला जारी रखा है। टीम इंडिया ने सोमवार को पूल-बी के अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ भी जमकर गोल बरसाए और उसे एकतरफा अंदाज में 17-1 से हरा दिया।

ये मैच भारत की गोलकीपर साविता पूनिया के लिए ऐतिहासिक था क्योंकि वह वंदना कटारिया को पछाड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। यह सविता का 321वां इंटरनेशनल मैच था।

जमकर दिखाया दम

उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत ने 19-0 से जीत हासिल की थी। इस मैच में भी भारतीय आक्रमण पंक्ति ने बेहतरीन खेल दिखाया और लगातार गोल किए। इंडोनेशिया की गोलकीपर सेली फ्लोरेंटिना ने काफी कोशिश की, लेकिन भारतीय महिलाओं ने उनको छकाने के तमाम रास्ते निकाल लिए। पांचवें मिनट में उन्होंने नवनीत कौर के पेनाल्टी स्ट्रोक का बेहतरीन बचाव किया था, लेकिन वह लगातार हो रहे आक्रामण के सामने कुछ खास नहीं कर पाईं।

भारत की ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत ने आठवें मिनट में टीम का खाता खोला और फिर जो गोलों की बारिश शुरू हुई वो आखिरी क्वार्टर तक जारी रही। भारत के लिए दीपिका ने आठवें, 28वें और 40वें मिनट में गोल किए। ऋतुजा पिसाल दादसो ने 15वें, 20वें और 38वें मिनट में गेंद को नेट में डाला। नवनीत ने 35वें, 56वें और 57वें मिनट में गोल किए और अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की। सुनेलिता टोपो ने 11वें और 30वें मिनट में गोल किए। लालरेमसियामी ने 12वें और 16वें मिनट में अपना नाम गोलशीट पर लिखवाया। साक्षी राणा ने 25वें और 57वें मिनट में गोल किए। कप्तान सलिमा ने 34वें और इशिका ने 36वें मिनट में गोल दागे।

इंडोनेशिया के लिए इस खिलाड़ी ने किया गोल

वहीं इंडोनेशिया के लिए एक मात्र गोल 32वें मिनट में इन्नेस अदितिया ने किया। इंडोनेशिया को पेनाल्टी कॉर्नर मिला था जिस पर गोल हुआ। भारत को इस मैच में दो बार ग्रीन कार्ड भी मिले, लेकिन इससे उसके खेल पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इशिका को 35वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला तो वहीं 43वें मिनट में ऋतुजा को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: रोके से नहीं रुक रही भारतीय महिला हॉकी टीम, इंडोनेशिया का किया बुरा हाल; 17-1 से जीता मैच 

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: पहले दिन भारत की 'चांदी', शूटिंग में 2 मेडल; जानें प्‍वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।