Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympics Hockey: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, आयरलैंड को 2-0 से हराकर दर्ज की दूसरी जीत

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 06:29 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने पूल-बी के एक मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हराया। यह भारत की दूसरी जीत रही। पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजील ...और पढ़ें

    भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हराया। फोटो- राइटर
    भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हराया। फोटो- राइटर

    HighLights

    1. भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हराया
    2. पेरिस ओलंपिक में दर्ज की दूसरी जीत
    3. अर्जेटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने उम्दा आगाज किया है। पहले में जीत और दूसरे मैच में ड्रॉ के बाद तीसरे मैच में आयरलैंड को मात देकर दूसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत की तरफ से दोनों ही गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागा। आयरलैंड को कई मौके मिले, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सका। भारत पूल में 7 अंक के साथ पहले स्थान पर है। 

    पहले क्वार्टर में ही भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर हासिल की। 11वें मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर का मैच अभी शुरू ही हुआ था कि 19वें मिनट में भारत फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जिम्मेदारी ली और गोल दागा। भारत ने 2-0 बढ़त बना ली है। 21वें मिनट में आयरलैंड को मौका मिला। हालांकि, जोन मैकी ने फील्ड गोल का मौका गंवा दिया। पहले हाफ तक भारत ने 2-0 से बनाए रखी।

    आयरलैंड ने गंवाए कई मौके

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। 34वें मिनट में भारत ने फील्ड गोल करने से चूक गया, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। इस बार भारत के कुछ नया ट्राई किया। हरमनप्रीत के बाद अमित रोही दास ने शॉट लिया, लेकिन गोल नहीं कर सके। भारत तीसरा गोल करने से चूक गया। 40वें मिनट में आयरलैंड को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। ली कोले ने शॉट लिया, लेकिन भारतीय फील्डर ने अच्छा बचाव किया। आयरलैंड ने वीडियो रेफल यूज किया, लेकिन आयरलैंड को फायदा नहीं मिला।

    भारत ने भी गंवाए मौके

    भारत के अमित रोही दास की एक गलती से आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, गोलकीपर श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव किया। 43वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित फिर गोल करने से चूक गए। तीसरे क्वार्टर में आयरलैंड बेंजामिन को फील्ड करने का शानदार मौका मिला था। हालांकि, गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। 44वें मिनट में फिर आयरलैंड को वापसी करने का मौका मिला। हालांकि, चौथा पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सके।

    खबरें और भी

    यह भी फढे़ं- Olympics Hockey: पेरिस में भारतीय हॉकी टीम ने लहराया परचम, सांस रोक देने वाले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

    आखिरी क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल

    आयरलैंड का पांचवां पेनल्टी कॉर्नर भी खराब गया। 45वें मिनट में आयरलैंड को तीन बार पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, तीनों ही बार आयरलैंड गोल नहीं कर सका। तीसरे क्वार्टर तक भारत ने लीड नहीं गंवाई और 2-0 से तीसरा क्वार्टर समाप्त हुआ। चौथे क्वार्टर में आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, भारत ने बचाव किया। 50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। गोल तो नहीं हुआ लेकिन, हरमनप्रीत को ग्रीन कार्ड मिला। आखिर में न तो भारत गोल कर सका और न ही आयरलैंड।

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024, Hockey: कप्तान हरमनप्रीत के गोल ने बचाई भारत की लाज, 58 मिनट पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना से खेला ड्रॉ