विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनदीप सिंह के दो गोल की बदौलत जीता पंजाब, फाइनल में झारखंड को हराया

Published: Fri, 08 Aug 2025 11:05 PM (IST)

मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने 15वीं हाकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल ...और पढ़ें

पंजाब टीम ने दर्ज की जीत। इमेज- एक्‍स
पंजाब टीम ने दर्ज की जीत। इमेज- एक्‍स

 चेन्नई, पीटीआई: मनदीप सिंह के दो गोल की मदद से पंजाब ने 15वीं हाकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को झारखंड को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबला काफी करीबी रहा, जिसमें आखिरी पलों तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

झारखंड ने दूसरे क्वार्टर में आशीष टानी पूर्ति (21वें) और अनीश डुंगडुंग (24वें) के गोल से बढ़त कायम की, लेकिन पंजाब की टीम में दो मिनट के अंदर अक्षत सलारिया (29वें) और वरिंदर सिंह (30वें) के गोल से मध्यांतर से पहले स्कोर बराबर कर दिया। झारखंड के सुखू गुरिया (42वें) ने अपनी टीम को एक बार फिर बढ़त दिलाई। लेकिन पंजाब के मनदीप (45वें, 53वें) के दो गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने कांस्य पदक के मुकाबले में मध्य प्रदेश को 5-3 से हराया।

यह भी पढ़ें- द्वारका में बनेगा दिल्ली का पहला आइस स्केटिंग रिंक, सुविधा शुरू करने के लिए टेंडर हुआ अवार्ड

यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी के 100 साल होने पर जश्न मनाएगा हॉकी इंडिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।